मां की ममता ने जीत ली मौत से जंग, DNA से होगी पहचान

mathara yamana ekasaparasava hathasa 0c7bb4d83b54e1e7e7ad894f950ddc09

मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने इंसानियत और मातृत्व की एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसे सुनकर हर आंख नम हो जाती है। इस दर्दनाक हादसे में हमीरपुर जिले के राठ की रहने वाली पार्वती ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने दोनों बच्चों की जिंदगी बचा ली, लेकिन खुद आग की लपटों में समा गईं।

मंगलवार तड़के हुए इस हादसे में पार्वती अपने 12 वर्षीय बेटी प्राची और 8 वर्षीय बेटे सनी के साथ डबल डेकर बस से नोएडा जा रही थीं, जहां उनके पति गोविंद काम करते हैं। अचानक हुए हादसे के बाद बस में आग लग गई और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। इसी बीच पार्वती ने अद्भुत साहस दिखाते हुए बस की खिड़की का शीशा तोड़ा और दोनों बच्चों को बाहर निकाल दिया। लेकिन खुद बाहर नहीं निकल सकीं और जिंदा जल गईं। हादसे की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि पार्वती का शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पहचान संभव नहीं हो सकी। अब उनकी शिनाख्त डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी। प्रशासन ने उनकी बेटी प्राची का डीएनए सैंपल ले लिया है और रिपोर्ट आने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा।

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान शुरू

इस बीच पति गोविंद अपने बच्चों को लेकर अस्पताल, पोस्टमार्टम हाउस और प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। गोविंद नोएडा के सेक्टर-87 में किराए के मकान में रहते हैं और राजमिस्त्री का काम करते हैं। हादसे में बेटी प्राची की कमर में गंभीर चोट आई है, जबकि बेटे सनी के सिर में चोट लगी है। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में राहत की खबर है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल के अनुसार, अधिकांश घायलों की हालत में सुधार हुआ है और 30 से अधिक मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार अस्पताल में डटे हुए हैं और घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

दशहरा-दीपावली और छठ पर्व पर भारत-नेपाल सीमा अलर्ट, यात्रियों की सघन जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोनौली सीमा से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच तेज कर दी गई है। SSB और पुलिस के जवान सीमा पर मुस्तैद हैं और जांच के बाद ही यात्रियों को आवागमन की अनुमति दी जा […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चौक: नाले में गिरा युवक बची जान, अस्पताल में भर्ती

हेरिटेज अस्पताल के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : ठाकुरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बीते साल नाले में गिरकर सुरेश लोधी की जान चली गई थी। इसके बाद भी जारी नगर निगम की लापरवाही से शहर में कई जगह खुले नाले हादसों का सबब बन रहे हैं। शनिवार को चौक […]

Spread the love
Read More