चर्चित कोडीन कफ सीरप कांड मामले में दस हजार का इनामी सत्यम चढ़ा पुलिस के हत्थे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्य मास्टर माइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल, बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह और अमित टाटा सहित दर्जन भर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे दस हजार रुपए के इनामी तस्कर सत्यम को सोनभद्र पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर किया है। यह गिरफ्तारी मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल से पूछताछ के बाद हुई है। भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से चार दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर रांची ले जाया गया था, जहां एसआईटी टीम ने अवैध कफ सीरप के वितरण स्थलों की जांच की थी। आरोपी सत्यम वाराणसी के कबीरचौरा का निवासी है।

आरोपी सत्यम कुमार ने सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में किराए का मकान लेकर ‘मां कृपा मेडिकल’ के नाम से फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और शपथ पत्र के आधार पर औषधि विभाग से ड्रग लाइसेंस लिया था। मौके पर ‘मां कृपा मेडिकल’ नामक यह फर्म स्थापित नहीं थी। सत्यम कुमार ने इसी फर्जी पते पर रांची की शैली ट्रेडर्स (प्रोप्राइटर भोला प्रसाद एवं शुभम जायसवाल) से लगभग छह करोड़ रुपए का फेन्साडिल कफ सीरप खरीदने का दिखावा किया। इसके बाद, उसने भदोही की नई बाजार स्थित फर्जी फर्मों, जैसे आयुष इंटरप्राइजेज, सनाया मेडिकल और दिलीप मेडिकल (जो मौके पर मौजूद नहीं थीं) के नाम पर सीरप बेचने का फर्जी दावा किया। इन फर्जी फर्मों के खातों से पैसे घुमाकर लगभग 6 करोड़ रुपए शैली ट्रेडर्स के खाते में स्थानांतरित किए गए। जांच में मौके पर सीरप की शीशियों का वास्तविक परिवहन नहीं पाया गया है।

सत्यम कुमार ने पूछताछ में बताया है कि उसके नाम और उसके भाई के नाम पर स्थापित दो फर्मों के माध्यम से लगभग 12 करोड़ रुपए के न्यू फेन्साडिल सीरप का कागजों में क्रय-विक्रय किया गया। यह पूरा घोटाला केवल कागजी लेनदेन पर आधारित था। आरोपी ने बताया कि ‘माँ कृपा मेडिकल’ के नाम पर रांची (झारखंड) की शैली ट्रेडर्स से वर्ष 2024-2025 के दौरान लगभग 6 करोड़ रुपये का न्यू फेन्साडिल सीरप कागजों में खरीदा गया। शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर पहले भोला जायसवाल थे, बाद में उनके बेटे शुभम जायसवाल बने। इसी तरह, विजय गुप्ता की फर्म ‘शिविक्षा फार्मा’ के नाम से भी लगभग 6 करोड़ रुपए का सीरप कागजों में क्रय दर्शाया गया। सत्यम के मुताबिक, खरीदे गए इस सीरप को भदोही जनपद स्थित फर्जी फर्मों जैसे आयुष इंटरप्राइजेज, सनाया मेडिकल और दिलीप मेडिकल (नई बाजार) को कागजों में ही सप्लाई दिखाया गया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसे न्यू फेन्साडिल की प्रति शीशी के क्रय-विक्रय पर लाभ मिलता था।

सत्यम ने बताया कि उसकी फर्म ‘माँ कृपा मेडिकल’ के नाम से दर्शाई गई लगभग 6 करोड़ रुपए की क्रय राशि उसके बैंक खाते से इंडियन बैंक स्थित शैली ट्रेडर्स के खाते में भेजी गई थी। रवि गुप्ता, शुभम जायसवाल के साथ मिलकर स्वयं और अन्य व्यक्तियों के नाम पर फर्जी फर्में खुलवाकर नगद धनराशि जमा कराता था, जिसे विभिन्न फर्मों के खातों के माध्यम से शैली ट्रेडर्स के खाते में भेजा जाता था। आरोपी ने साफ किया कि यह पूरा फर्जीवाड़ा केवल कागजों में ही किया जाता था। ई-वे बिल आदि वाराणसी स्थित माँ कामाख्या एयर कार्गो ट्रांसपोर्ट से प्राप्त किए जाते थे, जिनकी प्रतियां उसके पास मौजूद थीं। इन दस्तावेजों की प्रतियां उसने औषधि निरीक्षक, सोनभद्र को कोरियर के माध्यम से भेज दी हैं।

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More