बारिश नहीं होने से उत्तराखंड में पड़ रही सूखी ठंड, रातें और सर्द

Untitled 23 copy 5

देहरादून। उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का असर तापमान पर दिखाई दे रहा है। सर्दियों की बारिश न होने के कारण सूखी ठंड परेशान कर रही है। वही आने वाले दिनों में रातें और सर्द होने के आसार हैं। जबकि दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते रात के समय ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। हालांकि दिन के समय चटक धूप खिलने की वजह से ठंड कम लगेगी।

इस सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं है। रविवार को देहरादून में सुबह से धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। कभी तेज तो कभी हल्की धूप के कारण सर्दी का एहसास कम हुआ। हालांकि देहरादून का अधिकतम तापमान 23.4 न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.9 और अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Spread the love

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More