EVM की कमी के कारण बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव                         

नया लुक ब्यूरो

रांची। झारखंड में पहली बार बैलेट पेपर के जरिए शहर की सरकार चुनी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने आने वाले समय में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अभी तक नगर निकाय चुनाव जब कभी भी हुए हैं, उसमें EVM का ही इस्तेमाल होता था। जाहिर तौर पर बैलेट पेपर के जरिए मतदान होने से चुनाव कार्य थोड़ा जटिल होगा और निर्वाचनकर्मियों को मतदान से लेकर मतगणना तक में परेशानी का सामना होगी।

दरअसल, यह फैसला राज्य निर्वाचन आयोग ने EVM की अनुपलब्धता के कारण लिया है। आयोग को जितनी संख्या में EVM की जरूरत है, उस हिसाब से अपने राज्य में EVM नहीं होने के कारण दूसरे राज्य पर निर्भर होना पड़ता है। बिहार सहित झारखंड के दूसरे पड़ोसी राज्यों ने EVM उपलब्ध कराने के नाम पर हाथ खड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं EVM बनाने वाली कंपनी ने मांग के अनुरूप नया EVM बनाने के लिए एक वर्ष के समय की मांग की है। जाहिर तौर पर इन सारे तमाम कारणों की वजह से राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार बैलेट पेपर के जरिए शहर की सरकार चुनने का फैसला किया है।

Analysis homeslider International

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

देश भर में सुरक्षा की दीवार खड़ी करने के नाम पर लगाए जा रहे कैमरे अब खुद सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए थे। लेकिन अब सरकार ने इस चुपके से फैल रही जासूसी के जाल पर सख्ती से हमला बोला है। 1 अप्रैल 2026 से चीनी कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

पश्चिमी यूपी में मायावती पुराने सपने और नई रणनीति के साथ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बहाने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य और उसके लिए हाईकोर्ट की अलग बेंच बनाने की मांग फिर से उठाना केवल एक भावुक नारा नहीं है, बल्कि एक लंबी चली आ रही राजनीतिक […]

Read More
homeslider Litreture

लाईलाज बीमारी: बेरोजगारी पर करारा प्रहार

बदलते समय के साथ जहां एक ओर विकास और समृद्धि के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी और आर्थिक असमानता समाज के बड़े हिस्से के लिए एक गंभीर संकट बनती जा रही है। प्रस्तुत रचना इसी विडंबना को उजागर करती है-जहां कुछ वर्ग ऐश्वर्य में डूबा है, वहीं गरीब तबका रोटी और […]

Read More