शौक बड़ी चीज है, इसी शौक ने इस शख़्स को पहुंचाया सलाखों के पीछे

Untitled 16 copy 5
  • फैमिली मैन व अन्य फिल्मों में काम करते-करते बन गया एमडीएमए का बड़ा तस्कर
  • पिछले कुछ सालों से आरोपी चल रहा था, एएनटीफ टीम ने दबोचा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। ANTF  यूनिट आगरा की टीम ने एक ऐसे तस्कर को मुंबई से गिरफ्तार किया है जो फैमिली मैन व अन्य फिल्मों और वेब सीरीज में सहायक सलाहकार के रूप में काम करने की आड़ में मादक पदार्थ (MDMA) की तस्करी में लिप्त हो गया।
नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अधिसूचना संकलन में सामने आया कि मूल रूप से देश की राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी मानसिंह पुत्र बाबूलाल मादक पदार्थ MDMA की तस्करी करने के आरोप में फरार चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक ANTF  के मुताबिक फरार चल रहे तस्कर मानसिंह की तलाश में ANTF यूनिट आगरा खोज में जुटी थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि करीब एक साल से फरार चल रहा तस्कर मानसिंह मुंबई के मरीना इनक्लेव बिल्डिंग मालवानी में रहकर फैमिली मैन व अन्य फिल्मों और वेब सीरीज में सहायक सलाहकार के रूप में काम कर रहा है।

इस सूचना पर ANTF के उपनिरीक्षक विनोद कुमार टीम के साथ मुंबई पहुंचे और हीरो बनकर तस्करी करने वाले तस्कर मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया। ANTF के अफसरों के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर मानसिंह ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है और वर्ष 2008 में मुंबई आकर फिल्मी दुनिया में कदम रखने का ख्वाब देखा और कुछ फिल्मों में काम भी किया, लेकिन इसी दौरान उसकी एक शख्स से मुलाकात हुई और फिल्म छोड़ जरायम के दलदल में कूदकर मादक पदार्थ एमडीएमए का बड़ा तस्कर बन गया। एएनटीफ यूनिट आगरा के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

Maharajganj Crime
Crime News Uttar Pradesh

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

आरोपी मनवर अली गिरफ्तार परिजनों ने लगाए दुष्कर्म व नेपाल ले जाने के प्रयास के आरोप उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj Crime News: महाराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मनवर अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता […]

Spread the love
Read More
Crime News

इंदौर में पति-पत्नी के बीच “वह” कौन पत्नी की जमकर धुनाई

IndoreNews : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सड़क पर हुए एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ कथित तौर पर बेल्ट से मारपीट करता नजर आ रहा है। घटना के दौरान सड़क पर काफी हंगामा हुआ और बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More
Maharajganj smuggling
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा पुलिस की बड़ी कामयाबी

15 लाख रुपए मूल्य का तस्करी का सामान जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj smuggling case: महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत नौतनवां पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शनिवार को भुण्डी छठ घाट क्षेत्र से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य का तस्करी का सामान जब्त किया। […]

Spread the love
Read More