बॉर्नमाउथ के खिलाफ मुकाबले से पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड को म्ब्यूमो, माज़राउई और डायलो की उपलब्धता का इंतजार

Untitled 3 copy 10

मैनचेस्टर। मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर रूबेन अमोरिम ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम कई संभावित हालात के लिए तैयारी कर रही है, क्योंकि क्लब को अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ब्रायन म्ब्यूमो, नूसैर माज़राउई और अमाद डायलो सोमवार को बॉर्नमाउथ के खिलाफ होने वाले प्रीमियर लीग घरेलू मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। ये तीनों खिलाड़ी अफ्रीका कप ऑफ नेशंस में हिस्सा लेने के लिए अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों से जुड़ने वाले हैं। यह टूर्नामेंट 21 दिसंबर से 18 जनवरी तक चलेगा। म्ब्यूमो कैमरून, माज़राउई मोरक्को और डायलो आइवरी कोस्ट की ओर से खेलते हैं।

अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के लिए खिलाड़ियों की अनिवार्य रिलीज़ तारीख सोमवार है, जिसके चलते यूनाइटेड इस बात को लेकर असमंजस में है कि क्या ये खिलाड़ी मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए रवाना होंगे या उससे पहले ही क्लब छोड़ देंगे। मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए अमोरिम ने कहा कि हम अभी भी राष्ट्रीय टीमों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मैच सोमवार को है, खिलाड़ी यहां हैं, ट्रेनिंग कर रहे हैं और हम हर स्थिति के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह थोड़ा निराशाजनक है, लेकिन साथ ही कोई नहीं जानता कि कौन खेलेगा, जो अपने आप में एक अच्छी बात है। हमारे पास हर स्थिति से निपटने के लिए खिलाड़ी मौजूद हैं।

ये भी पढ़े

मेलबर्न रेनेगेड्स ने BBL 15 से पहले एंड्रयू टाय के साथ किया करार

उन्होंने आगे कहा कि हर राष्ट्रीय टीम की अपनी रणनीति होती है कि वे खिलाड़ियों को कब बुलाना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि आज या कल तक फैसला हो जाएगा, लेकिन हम आखिरी पल तक इंतजार करेंगे ताकि सबसे बेहतर टीम का चयन कर सकें। इसी बीच चोटों ने भी यूनाइटेड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। डिफेंडर हैरी मैगुइर और मैथिज़ डे लिग्ट अभी भी चोट के चलते बाहर हैं, जबकि स्ट्राइकर बेंजामिन शेश्को की उपलब्धता पर भी सवाल बना हुआ है। 22 वर्षीय स्लोवेनियाई स्ट्राइकर शेश्को, जिन्हें क्लब ने इस सीजन 76.5 मिलियन यूरो में साइन किया था, नवंबर में टोटेनहम के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ हुए मुकाबले में घुटने में चोट लगने के बाद से पिछले चार मैच नहीं खेल पाए हैं। अमोरिम ने बताया कि हमें देखना होगा कि शेश्को उपलब्ध होते हैं या नहीं। उन्हें फूड पॉइज़निंग भी हुई है, लेकिन अभी दो ट्रेनिंग सेशन बाकी हैं। फिलहाल मैनचेस्टर यूनाइटेड 15 मैचों में 25 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि एंडोनी इराओला की बॉर्नमाउथ टीम 20 अंकों के साथ 13वें स्थान पर मौजूद है। अमोरिम ने बॉर्नमाउथ को मजबूत चुनौती बताया और कहा कि यह एक टॉप टीम है, एक बेहतरीन मैनेजर और खास खिलाड़ियों के साथ। मैं सिर्फ नतीजों को नहीं देखता, बल्कि यह देखता हूं कि वे हर विरोधी के खिलाफ कैसे खेलते हैं। वे बहुत आक्रामक प्रेसिंग करते हैं और सीधे खेलते हैं। यह मुकाबला बेहद कठिन होगा, लेकिन हमें खासकर घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करनी ही होगी। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sports Uttar Pradesh

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास Mitchell Starc record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मैके में शुरू हो गया है। मैच का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा और कुल 18 विकेट गिरे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल […]

Spread the love
Read More
Sports Uttar Pradesh

हार्दिक के भविष्य पर सस्पेंस, MI ने जुबिन भरूचा को बनाया डायरेक्टर

हार्दिक पांड्या की ट्रेड चर्चा के बीच MI का बड़ा दांव Hardik Pandya trade: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने क्रिकेटिंग सेटअप को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक जुबिन भरूचा को ‘डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस’ नियुक्त किया है। उनकी जिम्मेदारी […]

Spread the love
Read More
Mackay
Sports

मैके टेस्ट में 18 विकेट गिरे, स्टार्क-शोरिफुल का कहर; ऑस्ट्रेलिया मजबूत

Mackay: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। मैके की पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल साबित हुआ और पूरे दिन में कुल 18 विकेट गिर गए। पहले बांग्लादेश की टीम महज 64 रन पर ढेर हुई, फिर ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने […]

Spread the love
Read More