शॉपिंग मॉल निर्माण के नाम पर 42 लाख रुपए घोटाले का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Untitled 17 copy 4
  • सोनौली नगर पंचायत का मामला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली नगर पंचायत में शॉपिंग मॉल एवं अन्य विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पूर्व कार्यकाल वर्ष 2023 में नगर पंचायत द्वारा लिया गया लगभग 6 करोड़ रुपये का लोन/अनुदान किस मद में व्यय किया गया- इसका अब तक स्पष्ट लेखा-जोखा सार्वजनिक नहीं किया गया है। आरोप है कि राशि के उपयोग में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिसकी तत्काल जांच की आवश्यकता है। शिकायत में यह भी आरोप है कि नगर पंचायत सोनौली को शासन से ₹173.12 लाख कार्यालय भवन निर्माण के लिए आवंटित हुए थे, लेकिन आज तक नया कार्यालय भवन नहीं बना। आरोप है कि संबंधित धनराशि का दुरुपयोग हुआ और वर्तमान में नगर पंचायत कार्यालय एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में संचालित किया जा रहा है, जो स्वयं चंदा लेकर बनाया गया था और इससे होने वाली आय भी बंद पड़ी है।

नगर पंचायत द्वारा शॉपिंग मॉल निर्माण के लिए जारी ₹42 लाख की धनराशि पर भी घोटाले का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि निर्माण कार्य पारदर्शी तरीके से नहीं हुआ और धनराशि के उपयोग में अनियमितताएं सामने आई हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि नगर पंचायत को प्रतिमाह ₹40-42 लाख की राशि विभिन्न विकास एवं आवश्यक मदों में मिलती है, लेकिन विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आते। आरोप है कि पिछले और वर्तमान कार्यकाल में इन धनराशियों का सही उपयोग नहीं हुआ एवं बड़े पैमाने पर बंदरबांट की गई। इस संबंध में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि सोनौली नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर घोटाले हो रहे हैं। जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसकी निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होना चाहिये।

Untitled 3 copy
Crime News Purvanchal

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले की सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पिछले दो दिनों में 56 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं दूसरी […]

Read More
Untitled 11 copy
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

UP के बहुजन थलपति विजय में देखते हैं चंद्रशेखर की छवि

तमाम झंझावतों के बीच भी तेजी से उभर सकते हैं चंद्रशेखर जयराम अनुरागी बलिया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद देश की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश की बहुजन राजनीति में इन दिनों दक्षिण भारत के उभरते नेता थलपति विजय और उत्तर प्रदेश के दलित-बहुजन चेहरे चन्द्रशेखर आज़ाद […]

Read More
Untitled 14 copy 6
Purvanchal

हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को […]

Read More