उत्तराखंड में रेरा ने 163 प्रमोटर्स को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा

Untitled 4 copy 13

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने बड़ा कदम उठाते हुए उन 163 प्रमोटर्स को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने अपने पूर्ण हो चुके आवासीय प्रोजेक्ट्स का मालिकाना हक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को नहीं सौंपा है। रेरा के सदस्य नरेश मठपाल की पीठ ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है और संबंधित प्रमोटर्स को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। यदि प्रमोटर्स नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया जाएगा।

रेरा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, जब कोई प्रमोटर आवासीय प्रोजेक्ट पूरा कर लेता है और पूर्णता प्रमाणपत्र (कंप्लीशन सर्टिफिकेट) प्राप्त कर लेता है, तो उसे तीन महीने के अंदर प्रोजेक्ट की आम सुविधाओं और संपत्ति का मालिकाना हक आरडब्ल्यूए के नाम ट्रांसफर करना अनिवार्य होता है। यह प्रक्रिया कन्वेयंस डीड के माध्यम से पूरी की जाती है। हालांकि, कई प्रमोटर्स इस नियम की अनदेखी करते हैं, जिससे खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद लोग फ्लैट्स में रहने लगते हैं और आरडब्ल्यूए का गठन भी हो जाता है, लेकिन मालिकाना हक न सौंपने से प्रमोटर्स या अन्य जालसाज संपत्ति को दोबारा बेच देते हैं। बाद में जब आरडब्ल्यूए को इसकी जानकारी होती है, तो वे रेरा का दरवाजा खटखटाते हैं। ऐसे मामलों में रेरा प्रमोटर्स के खिलाफ कार्रवाई करता है। धोखाधड़ी की इन बढ़ती शिकायतों को देखते हुए रेरा ने अब स्वत: संज्ञान लेकर सख्त रुख अपनाया है।

वर्तमान में उत्तराखंड में रेरा में पंजीकृत 643 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। इनमें से 163 प्रोजेक्ट्स ऐसे हैं जिनका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन प्रमोटर्स ने अभी तक मालिकाना हक आरडब्ल्यूए को ट्रांसफर नहीं किया है। रेरा ने इन सभी 163 प्रमोटर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पहले मालिकाना हक सौंपने की प्रक्रिया में प्रमोटर्स को भारी स्टांप ड्यूटी चुकानी पड़ती थी, जिसके कारण कई प्रमोटर्स टालमटोल करते थे। रेरा के प्रयासों से सरकार ने इस समस्या का समाधान निकाला और अब कन्वेयंस डीड के लिए एकमुश्त मात्र 10,000 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इतनी कम राशि होने के बावजूद प्रमोटर्स नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जो खरीदारों के हितों पर सीधा असर डाल रहा है।

Spread the love

LPG Price today
Business homeslider

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरकार ने हटाईं सभी सप्लाई पाबंदियां

LPG केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड LPG की सप्लाई पर लगी सभी सेक्टर-वार पाबंदियां हटा दी हैं। साथ ही, पश्चिम एशिया संकट के दौरान सीमित की गई बल्क LPG सप्लाई को भी आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। सरकार के […]

Spread the love
Read More
UP Weather
homeslider National Weather

यूपी समेत कई राज्यों में मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather Alert देश के कई राज्यों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों तक पहुंच सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भी […]

Spread the love
Read More
Ketan Murder Case
Crime News homeslider Maharastra

केतन मर्डर केस: दो बार नाकाम रही सिया, तीसरी कोशिश में चेतन ने कर दी हत्या

Ketan Murder Case महाराष्ट्र के लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की हिरासत में बंद मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी अब एक-दूसरे पर हत्या का आरोप […]

Spread the love
Read More