ANTF  टीम को मिली बड़ी कामयाबी: चार तस्कर गिरफ्तार

  • इनके पास से 72 किलो 900 ग्राम अवैध गांजे की खेप बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीफ के निर्देशन में तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मेरठ यूनिट की नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस के संयुक्त टीम ने शुक्रवार को आतंक का पर्याय बने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीफ टीम को इनके पास से 72 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 37 लाख रूपये) पांच मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व दो हजार तीन सौ रुपए की नकदी बरामद हुई है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में एएनटीफ यूनिट मेरठ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एंटी नारकोटिक्स टीम के उपनिरीक्षक लोकेंद्र कुमार के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम अरविन्द कश्यप उर्फ भूरा पुत्र सुनील कश्यप निवासी मोहल्ला बृह्मपुरी वार्ड नं0 13 कस्बा दौराला थाना दौराला जनपद मेरठ, अकदस पुत्र अब्दुस समद निवासी गांव तेवड़ा थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर, मुहर्रम पुत्र मुकर्रम निवासी गांव तिस्सा अलीपुर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर व सादिक पुत्र तालिब निवासी गांव तिस्सा अलीपुर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर निवासी बताया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अरविन्द ने बताया कि वह अकदस व उसके साथियों को उडीसा राज्य के जयपुर कस्बे में एक व्यक्ति से गांजा लाने के लिए भेजा था । जिन्हें यह दस – दस हजार रूपया गांजा लाकर देने के बाद देता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पकड़ने गए आरोपी बस में सवार होकर दौराला मेरठ टोल प्लाजा के पास झोले के अन्दर खाली इन्वर्टर की बाडी में गांजा के पैकेट छुपाकर लाये थे । यह इन लोगों से गांजा भरे झोले लेने आया था कि इनके साथ इसे भी पुलिस ने पकड़ लिया।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More