विदेश मंत्रालय के ई-सनद पोर्टल पर प्रोसेस हुए 10 लाख डॉक्यूमेंट्स

Untitled 21 copy 2

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने साल 2017 में ई-सनद पोर्टल लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य कॉन्टैक्टलेस, फेसलेस, आसान, किफायती और कुशल ऑनलाइन अटेस्टेशन और एपोस्टिल सर्विस देना है। पोर्टल को लेकर अभी तक अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और 30 नंवबर 2025 तक पोर्टल पर कुल 10,17,420 डॉक्यूमेंट्स प्रोसेस किए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय से इस पोर्टल से जुड़े डॉक्यूमेंट के रियल-टाइम वेरिफिकेशन के संबंध में जानकारी मांगी गई थी, जिस पर विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अपने लिखित जवाब में बताया कि मिनिस्ट्री ई-सनद पोर्टल पर डॉक्यूमेंट्स के डिजिटल वेरिफिकेशन के लिए और अधिक डॉक्यूमेंट जारी करने वाली अथॉरिटी (डीआईए) और राज्य व यूटी सरकारों को जोड़ने को बढ़ावा दे रही है। हाल ही में विदेश मंत्रालय ब्रांच सेक्रेटेरिएट, चेन्नई को भी ई-सनद पोर्टल के जरिए सीधे एप्लीकेंट्स को सर्विस देने के लिए ऑथराइज किया गया है।

राज्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार और डीआईए से मिले वेरिफाइड डॉक्यूमेंट्स को विदेश मंत्रालय में अटेस्टेशन व एपोस्टिल के लिए प्रोसेस करने में लगभग 2-3 कार्य दिवस लगते हैं, जिसके बाद डॉक्यूमेंट्स एप्लीकेंट के इंडियन पोस्टल एड्रेस पर भेज दिए जाते हैं। ई-सनद को डिजिलॉकर से भी जोड़ा गया है, जिसमें डिजिलॉकर डेटाबेस से लिए जा सकने वाले डॉक्यूमेंट्स का रियल टाइम में वेरिफिकेशन किया जाता है। ऐसे डॉक्यूमेंट्स सीधे मंत्रालय को मिलते हैं और सर्विस जल्दी देने के लिए उन्हें जल्दी प्रोसेस किया जाता है। राज्यमंत्री ने बताया कि अटेस्टेशन और एपोस्टिल दोनों सर्विस के डेटा के मामले में दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। बता दें कि ई-सनद पोर्टल विदेश मंत्रालय द्वारा संचालित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है और दस्तावेजों के ऑनलाइन सत्यापन (एपोस्टिल) के लिए इस्तेमाल होता है, ताकि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय आवेदकों को कागज रहित सेवा मिले।

Spread the love

International

विश्व पर्यटन दिवस पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं पर जोर

लुंबिनी में फ्री बस, होटल स्टे पर 15% छूट उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal tourism day:  47 वें विश्व पर्यटन दिवस-2026 के अवसर पर सोट्टो नेपाल, लुंबिनी प्रदेश द्वारा सोनौली बॉर्डर के बेलहिया सीमा नाका पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष का मुख्य संदेश “डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन […]

Spread the love
Read More
Berlin
International Religion

सात समंदर पार जीवंत हुई महाराष्ट्र की संस्कृति, बर्लिन में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

शाश्वत तिवारी Berlin: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली, जहां गणेश उत्सव बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बर्लिन की सड़कों पर जब ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘मंगलमूर्ति मोरया’ के जयकारे गूंजे, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस भव्य आयोजन में प्रवासी भारतीयों, विशेषकर महाराष्ट्र […]

Spread the love
Read More
homeslider International

ईरान पर अमेरिकी हमले का नया दौर? ट्रंप ने कहा- बहुत जल्द जीतेंगे यह जंग

वॉशिंगटन : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका यह जंग बहुत जल्द जीत सकता है। साथ ही, जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई […]

Spread the love
Read More