सगाई के अगले दिन बेटी ने प्रेमी से की शादी, थाने में पिता बेहोश

Untitled 9 copy 8

बुन्देलखण्ड। झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के मुरारी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पिता ने अपनी 22 वर्षीय बेटी नम्रता की सगाई वन विभाग के एक कर्मचारी से तय की थी, लेकिन सगाई के महज एक दिन बाद बेटी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और प्रयागराज के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली।

नम्रता पिछले छह साल से कानपुर की 37वीं बटालियन पीएसी में तैनात सिपाही गोलू भार्गव के साथ प्रेम संबंध में थी। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। नम्रता ने एक साल तक घरवालों को मनाने की कोशिश की, पर जब बात नहीं बनी तो 3 दिसंबर को हुई सगाई के अगले दिन ही वह घर से निकल गई। गोलू के साथ मिलकर वह सीधे प्रयागराज पहुँची। वहाँ 5 दिसंबर को दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए और इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा के लिए याचिका भी दाखिल कर दी।

इधर, बेटी के गायब होने पर पिता ने छह  दिसंबर को बबीना थाने में गोलू भार्गव के खिलाफ बेटी के अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सिपाही ने खुद थाना प्रभारी को फोन कर बताया कि नम्रता उसके साथ है और दोनों ने शादी कर ली है। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। करीब एक घंटे तक समझौते की कोशिश हुई, लेकिन नम्रता अपने फैसले पर अडिग रही। उसने साफ कह दिया कि वह अब केवल गोलू के साथ ही रहेगी। इसी बीच पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह थाने में ही बेहोश होकर गिर पड़े। अफवाह उड़ी कि उन्होंने जहर खा लिया, लेकिन अस्पताल में जांच के बाद जहर की पुष्टि नहीं हुई। उन्हें पहले बबीना सीएचसी और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल दंपती हाईकोर्ट की सुरक्षा याचिका पर पुलिस संरक्षण में है। मामला प्रेम, परिवार और कानून की जटिल उलझन बन गया है।

 

Spread the love

homeslider International

भारत-ईयू मानवाधिकार वार्ता: लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों पर मंथन

   शाश्वत तिवारी India EU Cooperation  : भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने बढ़ते भू-राजनीतिक संकटों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों पक्षों के बीच 12वीं भारत-यूरोपीय संघ मानवाधिकार वार्ता 24 जून को यहां नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में जनवरी 2025 […]

Spread the love
Read More
 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
UNSC India Pakistan
homeslider International

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

UNSC India Pakistan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इस […]

Spread the love
Read More