कोविड में पैरोल लेकर हुए फरार हुए दो कैदी गिरफ्तार

Arrested

देहरादून। पुलिस ने कोरोना काल मे पेरोल लेकर फरार हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी और आर्मस एक्ट मे जेल मे बन्द थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए रायपुर पुलिस द्वारा जिला कारागार देहरादून से कोविड 19 के दौरान अन्तरिम जमानत पर रिहा हुए 02 आरोपियों नन्दन सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह तथा रजत उर्फ रचित पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी नंदन वर्ष 2020 में चोरी के अभियोग में तथा अभियुक्त रजत वर्ष 2021 में आर्म्स एक्ट में जेल गया था, जिन्हें जिला कारागार देहरादून से कोविड 19 के दौरान 90 दिवस के अन्तरिम जमानत पर रिहा किया गया था। दोनो द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी न ही न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण किया गया और न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की गई। दोनो के लगातार फरार रहने पर न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।

Spread the love

Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक पकड़ा गया, चीनी पासपोर्ट से मचा हड़कंप

Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक अमेरिकी नागरिक को उस समय हिरासत में लिया, जब वह बिना वैध दस्तावेजों के भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम जॉर्डन ब्राउन बताया और खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया का निवासी बताया है। उसके पास से चीनी पासपोर्ट […]

Spread the love
Read More
Virat Kohli 
homeslider Sports

जीत में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली टॉप पर

Virat Kohli :  इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का जिक्र होते ही सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले आता है। ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 शतक दर्ज हैं। हालांकि, जब बात टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की होती है तो तस्वीर थोड़ी […]

Spread the love
Read More
Snake menace in the hostel
Crime News

गढ़चिरौली में दर्दनाक हादसा! सांप के डसने से तीन छात्राओं ने तोड़ा दम…

गढ़चिरौली के हॉस्टल में जहरीले सांप का कहर Snake menace in the hostel : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक आश्रम स्कूल के हॉस्टल में जहरीले सांप के काटने से छह बालिकाओं प्रभावित हो गईं। इनमें से तीन छात्राओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि […]

Spread the love
Read More