उत्तराखंड में रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के सुरक्षा इंतज़ाम कड़े होंगे

Untitled 7 copy 7

देहरादून। उत्तराखंड में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार महिला कर्मचारी स्वेच्छा से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक की अवधि में काम कर सकेंगी। विगत 27 नवंबर की कैबिनेट में महिला कर्मचारियों के रात की शिफ्ट में काम करने संबंधी फैसला लिया गया था। इसके साथ ही यह भी तय किया गया था कि संबंधित प्रतिष्ठानों में महिलाकर्मियों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने होंगे। इसके साथ ही रात की शिफ्ट में काम करने महिलाओं को उनके घर से लाने और ले जाने की व्यवस्था भी करनी होगी।

कैबिनेट के फैसले के तहत श्रम विभाग में इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्यांकी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्रत्येक महिला कर्मचारी से रात में काम करने के संबंध में सहमति लेनी जरूरी होगी। अगर कोई महिला असहमति जताती है तो रात्रि पाली में काम करने के लिए महिला को बाध्य नहीं किया जाएगा।

अधिसूचना में तय किया गया है कि नियोजन की ओर से महिला कर्मचारियों से काम कराये जाने की सूचना संबंधित श्रम अधिकारी और थाना प्रभारी को भी उपलब्ध करानी होगी। रात की पाली में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए उनके निवास स्थान तक पिकअप और ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध करानी होगी। इसके साथ ही उस वाहन में पैनिक बटन और जीपीएस भी होना जरूरी होगा। वाहन और कार्य स्थल पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर, पुलिस थाना और चौकी के नंबर भी चस्पा करना अनिवार्य होगा।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today’s Horoscope मेष : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। वृषभ : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप […]

Spread the love
Read More
homeslider National

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

Sonam Wangchuk : पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई और आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न […]

Spread the love
Read More