गुरुग्राम: यूट्यूबर ने गाय को खिलाए चिकन मोमोज, गोरक्षकों ने पकड़कर पीटा

yatayabra na gaya ka khale cakana mamaja f19efebbc38e5fc11ce5f4a9af5c3aa7

गुरुग्राम। सोशल मीडिया का चैलेंज कभी-कभी बहुत भारी पड़ जाता है। सेक्टर-56 में ऐसा ही हुआ। दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए इंग्लिश ऑनर्स के स्टूडेंट ऋतिक (न्यू कॉलोनी) को एक ऐप पर “मोमोज चैलेंज” मिला। लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की। दो प्लेट चिकन मोमोज खाए। पेट भर गया। बची प्लेट पास घूम रही गाय की तरफ बढ़ा दी। गाय ने मोमोज चट कर दिए। वीडियो वायरल। गोरक्षकों तक बात पहुंची।

बस फिर क्या था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। ऋतिक को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी। चिल्लाते रहे – “गाय माता को चिकन खिलाया!” इसके बाद उसे थाने ले गए। पुलिस ने शिकायत पर IPC 295A (धार्मिक भावनाएं भड़काने) और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। ऋतिक को अरेस्ट किया गया, लेकिन जांच में सहयोग करने पर कोर्ट से जमानत मिल गई।

दीपावली बनी विश्व विरासत: UNESCO ने भारत के प्रकाश-पर्व को दी ग्लोबल मुहर

ऋतिक के पिता दुकानदार, मां डॉक्टर हैं। घरवाले सदमे में हैं। ऋतिक ने पुलिस को बताया, “मुझे नहीं पता था चिकन मोमोज में नॉन-वेज है। चैलेंज पूरा करने की जल्दी थी। गलती हो गई।” लेकिन गोरक्षकों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। उनका कहना – “ये मजाक नहीं, गाय माता का अपमान है।” पुलिस ने कहा, “मामला संवेदनशील है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ऋतिक के खिलाफ केस दर्ज, लेकिन जमानत पर रिहा।” मोहल्ले में तनाव है। कुछ लोग कह रहे हैं – “युवा बेवकूफी कर रहा था, मारना गलत।” कुछ बोले – “गाय को चिकन खिलाना बर्दाश्त नहीं।”

ये पहला मामला नहीं जब चैलेंज की वजह से विवाद हुआ हो। पिछले साल भी कई यूट्यूबर्स पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के केस बने। ऋतिक की वीडियो अब डिलीट है, लेकिन स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं।

Spread the love

brake up
homeslider National

अब प्यार इश्क और मोहब्बत समझने वालों को भी मिलेगा तीन लाख तक का बड़ा सैलरी पैकेज

brake up  अगर आप अपने पार्टनर से रिश्ता खत्म करना चाहते हैं लेकिन सामने बैठकर “ब्रेकअप” कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, तो अब इसका भी “प्रोफेशनल समाधान” बाजार में आ गया है। एक डेटिंग प्लेटफॉर्म ने ऐसी नौकरी निकाली है, जिसमें किसी और की तरफ से ब्रेकअप की बात कही जाएगी और […]

Spread the love
Read More
8th Pay Commission
Business homeslider

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जुलाई में होंगी अहम बैठकें…जानिए कब बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से बड़ी उम्मीदें हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि नया वेतनमान कब लागू होगा, फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा और सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। इसी बीच आयोग ने अपनी प्रक्रिया तेज करते हुए कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स […]

Spread the love
Read More
Man Ki Baat
homeslider National

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों से खास संदेश, की महत्वपूर्ण अपील

Man Ki Baat देश के मिट्टी से बनी गणपति बप्पा की मूर्ति खरीदे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आप यह प्रयास करें कि आपके घर, सोसायटी या आसपास की जगहों पर गणपति बप्पा की जो मूर्ति स्थापित हो वह हमारे देश की मिट्टी से बनी हो, वो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों […]

Spread the love
Read More