पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, नवविवाहित जोड़े का रोमांस कैमरे में हुआ कैद, उसके बाद जो हुआ….

Untitled 11 copy 3
  • टोल मैनेजर आशुतोष सरकार ने ठगी का इस्तेमाल किया अनोखा तरीका, जानकर आप भी रह जायेंगे दंग
  • पहले वसूला 32 हजार फिर कर दिया वीडियो को वायरल, देख के लोगों ने लिए चटखारे

लखनऊ। सुल्तानपुर के हलियापुर टोल प्लाजा पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हाई-टेक निगरानी व्यवस्था को हथियार बनाकर एक शर्मनाक रैकेट चल रहा था। ATMS असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष सरकार ने एक्सप्रेसवे के CCTV कैमरों से यात्रियों के निजी पल कैद किए और लाखों रुपये की वसूली की। सबसे ज्यादा चर्चा में आया मामला लखनऊ के एक नवविवाहित जोड़े का है। टोल से कुछ पहले कार रोककर वे रोमांटिक पल बिता रहे थे। आशुतोष ने फुटेज रिकॉर्ड किया, मौके पर पहुंचा और वायरल करने की धमकी देकर 32 हजार रुपये ठग लिए। फिर भी वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे जोड़े की जिंदगी तबाह हो गई।

पीड़ितों का कहना है कि यह अकेला मामला नहीं। पांच-छह अन्य यात्री भी शिकार बने। टोल प्लाजा के पास जरईकला, हलियापुर व गौहनिया गांव की कई महिलाओं-लड़कियों के फुटेज बनाकर उन्हें भी ब्लैकमेल किया गया। शिकायत मिलते ही यूपीडा ने आशुतोष सरकार को तुरंत बर्खास्त कर दिया। हलियापुर पुलिस ने आशुतोष सहित चार कर्मचारियों शशांक शेखर, आशुतोष तिवारी व प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। IG व SP ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। यह घटना सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी के दुरुपयोग की गंभीर चेतावनी है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

670 पुलिसकर्मियों को मिलेगा DJP का सम्मान चिन्ह

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और “प्रशंसा चिन्ह” से होंगे सम्मानित सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर चयन ए अहमद सौदागर 670 police personnel to receive DGP’s Commendation : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के कुल 670 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी के सम्मान चिन्ह […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

-आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान शौर्य दिखाने पर सम्मान तीन पुलिसकर्मी शहीद, 9 को मेडल से नवाजा जाएगा ए अहमद सौदागर Gallantry Medal : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता और शौर्य के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 3 […]

Spread the love
Read More