घरेलू सामान डिलीवरी की आड़ में कर रहे थे नशे की तस्करी, तीन गिरफ्तार

सरकारी

देहरादून। डिलिवरी की आड़ मे नशा बेच रहे दो डिलीवरी बॉय सहित तीन  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घरेलू  कोतवाली रायवाला पुलिस टीम द्वारा सोमवार की रात्रि चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से 03 नशा तस्करों फुजैल पुत्र जिशान, वसीम पुत्र मौ0 आदिल तथा अजय उर्फ मोनू पुत्र शमशेर को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त फुजैल के कब्जे से 13.30 ग्राम अवैध स्मैक , वसीम के कब्जे से 18.64 ग्राम अवैध स्मैक तथा अजय उर्फ मोनू के कब्जे से 158 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त फ़ुजैल तथा वसीम blinkit कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते है, जो घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में मादक पदार्थों की डिलीवरी कर रहे थे। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।

पूछताछ में फुजैल व वसीम द्वारा बताया कि वह दोनो Blinkit कम्पनी में काम करते है। उनके द्वारा उक्त स्मैक सुल्तानपुर चिलकाना के रहने वाले इलियास नाम के व्यक्ति से सस्ते दामो में खरीदी थी, जिसे वह डिलीवरी करते समय स्थानीय लोगो/कॉलेज के छात्रो को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। आरोपी बरामद स्मेक को बेचने रायवाला से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दोनो को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ज़रूरी सूचना – इस मासूम को उसके माता-पिता तक पहुंचाएं 

चिनहट: लावारिस हालत में मिला एक मासूम बच्चा, माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र में एक करीब पांच वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। वह अपने माता-पिता या फिर अन्य सदस्यों का नाम नहीं बता पा रहा है। बच्चा अभी थाना चिनहट में […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े और चौंकाने वाले तीसरे मोर्चे की दस्तक हो चुकी है। लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन […]

Read More
homeslider Religion Uttar Pradesh

कल से शुरू होगा छठ महापर्व, चार दिनों तक सूर्योपासना में डूबेगा देश

16 नवंबर को उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी शुरुआत, 15 नवंबर को अस्ताचलगामी  Lucknow: लोकआस्था, पवित्रता और सूर्योपासना का महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करेंगे। छठ […]

Read More