BBD : बेटियों पर गलत निगाह रखने पर रत्ना ने की थी इंजीनियर की हत्या

Untitled 4 copy 7
  • बेटियों सहित मां पहुंची सलाखों के पीछे
  • लिव इन में सूर्य प्रताप सिंह के साथ रहती खून पार्टनर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। BBD थाना क्षेत्र के सालार गंज स्थित शिवम ग्रीन सिटी कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सोनू की हुई हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के हत्थे चढ़ी रत्ना सिंह ने पुलिस को बताया कि इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सोनू उसकी बेटियों पर गलत निगाह रखता और विरोध करने पर मारपीट भी करता था। इसी के चलते सूर्य घटना से एक दिन पहले बड़ी बेटी को थप्पड़ जड़ दिया था। बेटी पर हमला देख वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और योजना के तहत सोमवार सुबह मां-बेटियों ने मिलकर इंजीनियर की गला रेत कर मौत की नींद सुलाने की बात स्वीकार की है।

सनद रहे कि सोमवार सुबह बीबीडी क्षेत्र के सालार गंज स्थित शिवम ग्रीन सिटी कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सोनू और हरदोई के कूलहर निवासी रत्ना बीते दिनों वर्षों से लीविंग रिलेशनशिप (लिव इन) रहते कि किसी बात को लेकर मां-बेटियों ने मिलकर इंजीनियर को मौत की नींद सुला दिया था। गिरफ्तार हुई रत्ना ने पुलिस को बताया कि सूर्य प्रताप सिंह उसके साथ रहता था कि अब उसकी बेटियों पर भी गलत नजर रखने लगा था।

इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार रत्ना ने पूछताछ में अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि साहब मैं पिछले पांच सालों सूर्य प्रताप के साथ रहती थी और सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन सूर्य प्रताप की गलत नजर उसकी बेटियों पर पड़ने लगी। विरोध करने पर आए दिन मारपीट भी करता था। रत्ना ने पुलिस से कहा जैसे ही वह उसकी बेटियों पर गलत निगाह डाला कि यह बर्दाश्त नहीं कर पाई और योजना के तहत सूर्य प्रताप सिंह को मौत के घाट उतारने की बात स्वीकार की है।

Spread the love

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More