योगी का तीखा तंज: “विदेशी लुटेरों को महान बताने वाले गुलाम हैं

Yogi Adityanath

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। लखनऊ में जनरल बिपिन रावत की याद में बनी आर्ट गैलरी का उद्घाटन करते हुए योगी ने कहा, “जनरल रावत राष्ट्रीय गौरव, कर्तव्य और साहस की मिसाल थे। उनकी मूर्ति और ये गैलरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।” योगी ने तीखा तंज कसा, “कुछ लोग विदेशी हमलावरों की तारीफ करते हैं – सिकंदर को महान कहते हैं। ये गुलामी की मानसिकता है। क्या कोई सच्चा भारतीय कमजोर भारत चाहता है? हम महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, गुरु गोबिंद सिंह, पृथ्वीराज चौहान और जनरल बिपिन रावत को अपना हीरो बनाएं। विदेशी लुटेरे कभी हमारे आदर्श नहीं हो सकते।”

‘मुझे मेरी बीवी दिलाओ’ पोस्टर लटकाकर SSP दफ्तर पहुंचा पीड़ित पति, लुटेरी दुल्हन ने तीन दिन में उजाड़ दिया सुहाग

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘पंच प्रण’ का जिक्र करते हुए कहा, “विकसित भारत, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विरासत पर गर्व – यही हमारा संकल्प होना चाहिए। उत्तर प्रदेश और भारत इसलिए आगे बढ़ रहा है क्योंकि हम अपनी ताकत पर भरोसा करने लगे हैं।” 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य की शहादत को याद करते हुए योगी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “रावत साहब ने सीमा पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति बनाई।”

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअली जुड़े। योगी ने गैलरी में जनरल रावत के जीवन की तस्वीरें और उपलब्धियां देखीं। ये गैलरी लखनऊ कैंट में बनी है और आम जनता के लिए जल्द खोली जाएगी। योगी का ये बयान उन बुद्धिजीवियों पर तंज था जो विदेशी आक्रमणकारियों को महमूद गजनवी, औरंगजेब, बाबर को ‘महान’ बताते हैं। सोशल मीडिया पर #GulamMansikta ट्रेंड करने लगा। विपक्ष ने इसे सांप्रदायिक बताया, लेकिन जनता ने खूब सराहा।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More