हाईटेक ठगी: रिटायर्ड बैंक अधिकारी को ऑनलाइन हाउस अरेस्ट कर ठग लिए 51 लाख रुपये

Untitled 12 copy 2

नया लुक ब्यूरो

रांची/कोडरमा। कोडरमा में साइबर अपराधियों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को वीडियो कॉल पर ही ‘हाउस अरेस्ट’ कर 51 लाख रुपये ठग लिए। बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त सुरेश प्रसाद गुप्ता को जालसाजों ने खुद को दिल्ली पुलिस व CBI अधिकारी बताकर मानसिक रूप से डराया और फर्जी अदालत दिखाकर लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जालसाजों ने कहा कि उनके आधार से अवैध खाता खोलकर करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है।

इसके बाद दंपति को किसी से बात न करने की चेतावनी देते हुए वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी में रखा गया। दो दिसंबर को कथित ‘सीबीआई जज’ के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंस में पेश कर उनकी FD, बैंक बैलेंस, गोल्ड व शेयर की जानकारी ली गई। फिर सभी FDs तोड़कर 51 लाख रुपये मध्य प्रदेश के एक खाते में RTGS से भेजने का दबाव बनाया गया। ठगी का शिकार होने पर पीड़ित ने कोडरमा थाना में कांड संख्या 210/25 दर्ज कराया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।

Spread the love

Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
NCR
homeslider National Weather

मानसून ने बढ़ाई मुश्किलें, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

NCR राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते दिन रेड अलर्ट के बाद आज दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने करीब 15 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई […]

Spread the love
Read More
Political
Analysis homeslider Politics

मुखर योगी और अखिलेश की सियासी कसमकस

Political मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी यही करते थे। वो दोपहर 12 बजे सो कर उठते थे। दो बजे तैयार होते थे। पांच बजते-बजते उनके जिम जाने का समय हो जाता था और शाम 7 […]

Spread the love
Read More