लखनऊ हत्याकांड : 13 साल बड़ी लिव-इन पार्टनर ने इंजीनियर प्रेमी का गला रेता, बेटियों के साथ मिलकर की हत्या

Untitled 14 copy 2
  • लखनऊ एक प्रेमिका ने प्रेमी की ली जान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बड़े धोखे हैं इस राह में…किसी फिल्म की ये पंक्तियां लिव इन रिलेशनशिप में रहने वालों पर सटीक बैठ रही है। जरा सी मुलाकात पर बिना भरोसा किए बगैर लड़के-लड़कियां एक दूसरे पर जान न्योछावर करने में जुट जाते हैं। मोहब्बत की दुश्मन है सारी खुदाई, इसके बावजूद होश में जोश गंवा देते हैं। राजधानी लखनऊ के बीबीडी क्षेत्र के सालारगंज स्थित शिवम ग्रीन सिटी कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सोनू व रत्ना सिंह भी चंद दिनों की मुलाकात में एक-दूसरे के बनने का ख्वाब देखा और कुछ सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर ऐसी दरार पड़ी कि रत्ना सिंह के हाथों इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह को जान गंवानी पड़ गई। इस घटना ने एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया।

गौर करें तो कुछ साल पहले मिर्जापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नारघाट में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गई। कानपुर जिले में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने प्रेमिका आकांक्षा को मौत की नींद सुला दिया। कुछ वर्ष पहले मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक लड़की की हत्या कर दी गई थी। यह तो महज बानगी भर इससे पहले भी लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले न जाने कितने लोगों की जानें जा चुकी हैं।

मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले नरेंद्र प्रताप सिंह की तीन बेटियों में इकलौता बेटा सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सोनू था। नरेन्द्र और उनकी पत्नी ऊषा सिंह बहुत सी उम्मीदें सजा रखा था कि इकलौता बेटा सूर्य प्रताप सिंह अंतिम पड़ाव में सहारा बनेगा, लेकिन इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह लिव इन रिलेशनशिप जैसे घातक रिश्ते में ऐसा फंसा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ गई।

Patna
Bihar homeslider Politics

मोदी ने निशांत को लगाया गले, बिहार की सियासत में बढ़ी चर्चा

Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की एक मुलाकात इन दिनों राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन समारोह के दौरान PM मोदी ने निशांत कुमार को आत्मीयता से गले लगाया। इस छोटे से घटनाक्रम को जेडीयू के नेताओं ने खास […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

CM का निर्देश: एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाएं समय पर हों पूरी

नए एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें : मुख्यमंत्री CM योगी ने विकास योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की आउटसोर्सिंग कार्मिक को नई व्यवस्था के तहत बढ़ा हुआ मानदेय समय से पूरा मिले: मुख्यमंत्री Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश का अनुकूल माहौल […]

Read More
Jhalawar
Crime News

झालावाड़ में बहू ने ससुर पर चाकू से किया हमला

Jhalawar: राजस्थान के झालावाड़ जिले में पारिवारिक विवाद के चलते हिंसा की एक घटना सामने आई है। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के बेडला गांव में परिवार के सदस्यों के बीच हुई कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान बहू ने गुस्से में आकर अपने ससुर पर कटारनुमा चाकू से […]

Read More