दिलजान वाडिया: जब बॉलीवुड का चहेता एक्टर बना सबसे गर्मजोश मेज़बान

Untitled 13 copy 2

मुंबई। फिल्म ‘सरफ़रोशी’, ‘बेसमेंट’ और दर्जनों हिट म्यूज़िक वीडियोज़ में नज़र आ चुके दिलजान वाडिया अब एक नई पहचान बना रहे हैं।  देश के सबसे दिलकश बुटीक रिज़ॉर्ट मालिक के तौर पर। मांडवा जेट्टी से महज़ एक मिनट की दूरी पर खड़ा ‘द दिलजान रिज़ॉर्ट’ उनके व्यक्तित्व का जीता-जागता प्रमाण है।

दिलजान कहते हैं, कि मेहमाननवाजी मेरे डीएनए में है। बचपन से देखता आया हूँ कि मम्मी-पापा किसी को भूखा जाने नहीं देते थे। यही संस्कार आज उनके रिज़ॉर्ट में दिखता है। यहाँ लग्ज़री सिर्फ़ सुंदर कमरों या पूल तक सीमित नहीं  यहाँ लग्ज़री है वो गर्माहट जो आपको घर लौटने का अहसास कराती है। खास बात यह है कि रिज़ॉर्ट ने एक रुपए का विज्ञापन नहीं किया। ओपनिंग के दिन दिलजान ने सिर्फ़ अपने दोस्तों को एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा और शाम तक सारी बुकिंग फुल! आज भी 90% गेस्ट दोस्तों के दोस्त या पुराने मेहमानों के रेफरल से आते हैं।

लंदन में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई के दौरान शेफ की नौकरी करने वाले दिलजान का जादू किचन में भी चलता है। यहाँ का पारसी ब्रेकफ़ास्ट अकुरी, सालोनी मछली, बर्रीस, घर की बनी रोटली-इतना मशहूर हो चुका है कि मुंबई-अलीबाग के फ़ूडी इसके लिए वीकेंड स्पेशल ट्रिप प्लान करते हैं। दिलजान खुद हर शाम मेहमानों से मिलते हैं, उनकी पसंद पूछते हैं और कई बार रात के खाने में हाथ भी बटाते हैं। मेहमानों का कहना है, “यहाँ लगता है हम दिलजान भाई के घर आए हैं, होटल में नहीं। बॉलीवुड की चकाचौंध छोड़कर दिलजान ने साबित कर दिया कि सच्ची लग्ज़री पैसे से नहीं, दिल से बनती है।

UK Asian Film Festival 2026 
Entertainment

UK Asian Film Festival 2026 में अनुपम खेर की शानदार जीत, फैंस में खुशी की लहर

UK Asian Film Festival 2026  : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है।  UK एशियाई फ़िल्म महोत्सव 2026 में उन्हें फिल्म ‘कैलोरी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के प्रतिष्ठित फ्लेम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के बाद फिल्म इंडस्ट्री से […]

Read More
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का जलवा, फैंस को आई ऐश्वर्या राय की याद
Entertainment

Cannes 2026 : आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल, फैंस बोले-याद आ गई ऐश्वर्या राय की

 Cannes 2026 : में रेड कार्पेट पर ग्लैमर और सितारों का जलवा देखने को मिला। आलिया भट्ट सहित कई स्टार्स ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो गईं।दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म और फैशन इवेंट Cannes Festival 2026 इस बार भी चर्चा में है। यह फेस्टिवल 12 मई […]

Read More
संजय दत्त
Entertainment

दिल्ली की जनता से संजय दत्त पूछेंगे ‘आखिरी सवाल’, 13 मई को मेगा प्रीमियर

अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आखिरी सवाल’ लेकर आ रहे हैं संजय दत्त, जानें कौन है लीड रोल में… राजनीति और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों के बीच संजय दत्त दिखाएंगे अपना जलवा Bollywood News : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी के साथ लौट रहे हैं फिल्म […]

Read More