जिला जज, DM और SP ने संयुक्त रूप से किया जिला जेल का निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  जिला जज  अरविंद मालिक, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक  सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिला जज महोदय द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोई व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया। जिला न्यायाधीश द्वारा मौजूद सभी जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कैदियों के मानावधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय करते हुए बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराएं।

उन्होंने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश देते हुए कहा कि बंदियों को उचित चिकित्सा सेवा जेल प्रशासन उपलब्ध कराए। महिला बंदियों से मुलाकात कर जिला न्यायाधीश महोदय ने उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के संदर्भ में आश्वस्त किया। उन्होंने जेल की साफ–सफाई और व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान सीजेएम  मुकेश यादव, जेल अधीक्षक  बीके गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

बेड के स्टोरेज से निकला प्रेमी, अयोध्या में परिवार ने लिया अनोखा फैसला

बेड के अंदर से निकला बीवी का बॉयफ्रेंड लखनऊ। यूपी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवां गांव में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक शादीशुदा महिला का प्रेमी उसके बेड के अंदर स्टोरेज में छिपा मिला। महिला का पति दुबई में नौकरी करता है […]

Read More
Purvanchal

नौतनवां क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विकास कार्यों पर की चर्चा

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड नौतनवां के सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि नौतनवां विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने की। बैठक में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधानगण बड़ी संख्या […]

Read More
Purvanchal

अपात्र मतदाता सूची में कत्तई न हों शामिल’, CM ने SIR पर दिया सख्त निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी लखनऊ/अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR), जिसके प्रति मुख्यमंत्री […]

Read More