मोहनलालगंज: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Accident NayaLook
  • बिदौवा गांव के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सड़क हादसे में मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मोहनलालगंज क्षेत्र के बिदौवा गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित बिदौवा गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार दो युवक गिर पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की गई तो दोनों युवकों की पहचान कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र स्थित महोना गांव निवासी 34 वर्षीय ब्रजेश राजपूत पुत्र विश्राम सिंह व उपरोक्त निवासी 30 वर्षीय सोनू तिवारी पुत्र राम प्रकाश तिवारी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ब्रजेश राजपूत को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे साथी सोनू तिवारी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News

चुनौती: जांच की आंच में तपती पुलिस, बीस दिन बाद भी नहीं मिले बुजुर्ग महिला छिदाना के हत्यारे

अधिकारियों के पेंच कसने के बाद भी संगीन घटनाओं की जांच पड़ताल में नहीं बढ़ रहे कदम हवा में पुलिस चला रही तीर, परिजनों को मिल रही निराशा खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : कहते हैं कि अपराधी मौका-ए-वारदात पर कोई न कोई सुबूत जरुर छोड़ता है। पुलिस उसके […]

Spread the love
Read More
Crime News

दुर्गा पूजा-दशहरा पर सुरक्षा को लेकर चिनहट इंस्पेक्टर ने की बैठक

पंडालों में CCTV कैमरे और अग्निशमन उपकरण जरूरी नियम-कानून व गाइडलाइन का पालन कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की ए अहमद सौदागर Chinhat Durga Puja : चिनहट कोतवाली परिसर में आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Jhansi
Crime News Uttar Pradesh

बेटी की हत्या पर भड़की मां, हत्यारों को दें फांसी

Jhansi: झांसी में 19 वर्षीय युवती चंचल की हत्या के बाद उसके माता-पिता का दर्द और गुस्सा सामने आया है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे बाद आरोपी कमल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। हालांकि, मृतका के माता-पिता का कहना […]

Spread the love
Read More