बुजुर्ग महिला ने खूब किया संघर्ष, लेकिन लुटेरों के आगे घुटने टेक दिए

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 42
  • जानकीपुरम में सनसनीखेज वारदात

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जानकीपुरम क्षेत्र स्थित सेक्टर आई निवासी 74 वर्षीय निलिमा श्रीवास्तव के गले पर कसाव और शरीर पर कई जगह घाव के निशान थे। पुलिस के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। घर में चारों ओर सामान अस्त-व्यस्त था और इधर उधर पैरों के निशान लग रहे थे। इससे आंशका जताई जा रही है कि बदमाशों ने देर तक तांडव मचाते रहे और बुजुर्ग महिला निलिमा उनके कहर के आगे घुटने टेक गई। कमरे के हालात साफ बयां कर रहे हैं कि जान बचाने के लिए बुजुर्ग महिला काफी संघर्ष किया।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी के मुताबिक घटनास्थल के हालात देखकर लग रहा है कि वारदात किसी करीबी ने की है। पुलिस यह भी मान रही है कि बुजुर्ग महिला से कोई परिचित मिलने आया था, जो पहचान छिपाने के लिए निलिमा की जान ले ली। पुलिस खोजी कुत्ता और फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की। खोजी कुत्ता घटनास्थल से होकर कुछ दूर तक गया फिर वापस लौट आया। वहीं इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

यह कैसी पुलिस गश्त और कैसा सुरक्षित क्षेत्र

वैसे तो कमिश्नरेट पुलिस हर समय सायरन बजाकर चौकन्ना रहने का दावा करती है, लेकिन सुरक्षित समझे जाने वाले जानकीपुरम के सेक्टर आई में मंगलवार रात सनसनी फैल गई। घरों में मौजूद लोग इस हत्याकांड की जानकारी पाकर स्तब्ध रह गए। बुजुर्ग महिला निलिमा श्रीवास्तव की हत्या को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही थी। बुधवार सुबह घटना होने की जानकारी पाकर आसपास के लोग घबराए नजर आए। सूचना पाकर अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से छानबीन शुरू की।

विदेशी घुसपैठियों पर यूपी सरकार का बड़ा एक्शन

राजधानी लखनऊ में बुजुर्गों की सुरक्षा की कवायद फाइलों में दबकर रह गई है। बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कई बार योजनाएं बनीं, लेकिन वारदात के चंद दिनों बाद ही पुलिस पुराने ढर्रे पर आ गई। बीते कुछ सालों पहले गोमतीनगर क्षेत्र से लेकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई बुजुर्ग कातिलों का निशाना बने तो पुलिस के आलाधिकारी घर में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए थानेदारों के साथ बैठक कर योजना बनाई, लेकिन कुछ दिनों बाद ही पूरी कवायद ठंडे बस्ते में चली गई, नतीजतन बुजुर्गों के साथ होने वाली घटनाएं थम नहीं रही हैं। जानकीपुरम क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर पुलिस चौकसी की पोल खोल कर रख दी।

 

Spread the love

Crime News

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद  ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह […]

Spread the love
Read More
Trainee IPS Bribery Scandal
Crime News

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

Trainee IPS Bribery Scandal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के एक ट्रेनी IPS अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों पर साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को कथित तौर पर निपटाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला अब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत तक पहुंच गया है। […]

Spread the love
Read More
Ajinkya Rahane
Sports Uttar Pradesh

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर सचिन हुए निराश, विराट-रोहित ने भी की बात

संन्यास के बाद भावुक हुए अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के लिए लंबे समय तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने करियर को विराम दे दिया है। रहाणे के इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक खास दौर का भी अंत माना जा […]

Spread the love
Read More