POCSO एक्ट के वांछित आरोपी को चौक पुलिस ने दबोचा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में चौक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना चौक क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने 30 नवंबर 2025 को धर-दबोचा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा क्रमांक 231/2025 धारा 65(1) बीएनएस तथा 5L/6 POCSO एक्ट के तहत पहले से दर्ज था। लंबे समय से फरार यह शख्स पुलिस की पकड़ से बाहर था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष चौक की अगुवाई में गठित टीम ने सटीक स्थान का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी अभियान में अहम भूमिका निभाने वालों में उपनिरीक्षक पंकज सिंह और कांस्टेबल चंद्रगुप्त मौर्य शामिल रहे। दोनों पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए आरोपी को दबोचने में सफलता पाई। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी निचलौल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई संपन्न हुई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का दावा है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

Spread the love

राजा रघुवंशी
Crime News

राजा रघुवंशी हत्याकांड: प्रेम और साजिश की दर्दनाक कहानी

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की कहानी शुरुआत में एक सामान्य नवविवाहित जोड़े की तरह दिखाई देती थी, लेकिन यह जल्द ही एक गंभीर आपराधिक मामले में बदल गई जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा। 23 मई 2025 को यह जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग पहुंचा था। यात्रा के शुरुआती दिन सामान्य थे, […]

Spread the love
Read More
सलीम डोला
Crime News

भारत लाया गया दाऊद इब्राहिम का गुर्गा सलीम डोला, इंस्ताबुल से किया गया था गिरफ्तार

भारत की खुफिया एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है ।जानकारी के अनुसार, कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड से जुड़े सलीम डोला को तुर्किये (इस्तांबुल) से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। बताया जा रहा है कि डोला को मंगलवार सुबह एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर लाया गया  । […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy
accidents Crime News homeslider International

जकार्ता रेल हादसा: मंजर इतना खौफनाक की देखकर फट जाएंगी आंखें…

भयंकरः आमने-सामने टकराई दो ट्रेनें, 14 की मौत, 80 घायल बढ़ सकती हैं मृतकों की संख्या, युद्ध स्तर पर राहत में जुटे अधिकारी नया लुक डेस्क दहशत में चल रहे हवाई जहाज यात्रियों को डराने के लिए एक खबर इंडोनेशिया से आ रही है। राजधानी जकार्ता के पास स्थित बेकासी तिमुर स्टेशन के नजदीक सोमवार […]

Spread the love
Read More