निचलौल मदरसे में कथित तीन तलाक, वीडियो वायरल-कानून की धज्जियां उड़ाने पर क्षेत्र में हंगामा

Untitled 23 copy

उमेश चंद्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन तलाक पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद कथित तौर पर मदरसे में तलाक-ए-बिदअत कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्थानीय कस्बा निचलौल में स्थित मदरसा अरबिया अजीजिया मजहरुल उलूम का है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और यह मामला लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।

वायरल वीडियो में एक मौलाना को तीन तलाक को “तलाक-जवाब का मसला” बताते हुए स्थानीय लोगों से बहस करते देखा जा सकता है। जब विरोध करने वाले लोग तीन तलाक कानून का हवाला देते हैं, तो मौलाना उनसे उलझते दिखाई देते हैं। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि मदरसे के अंदर कथित तौर पर पुरानी धार्मिक प्रथाओं और परंपराओं को चोरी-छिपे जारी रखने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 में तीन तलाक को अपराध घोषित किया जा चुका है,जिसमें उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान है। इसके बावजूद इस तरह का वीडियो सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह सीधे-सीधे कानून का उल्लंघन है और जिम्मेदार लोगों पर तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि मामले की जांच कर मदरसे की गतिविधियों पर स्पष्ट स्थिति जल्द सामने आएगी।

Spread the love

Politics
Analysis homeslider Politics

जातीय नारों की मंडी में 2027 का उत्तर प्रदेश किसका हिसाब करेगा

Politics उत्तर प्रदेश में चुनाव अभी आया नहीं है, लेकिन राजनीति ने मतदाताओं की जातियां गिननी शुरू कर दी हैं। नेताओं के पास बेरोजगारी का आंकड़ा हो या न हो, महंगाई का हिसाब हो या न हो, स्कूलों और अस्पतालों की हालत पर जवाब हो या न हो, लेकिन किस जाति की कितनी आबादी है, […]

Spread the love
Read More
BSP
Analysis homeslider Politics

बसपा के युवा नेता की ‘राहुल-अखिलेश अंकल’ वाली सनसनी

BSP बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक बार फिर अपने सबसे भरोसेमंद युवा चेहरे आकाश आनंद पर दांव खेला है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के शंखनाद के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सादाबाद सीट पर आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में आकाश आनंद ने जिस आक्रामक अंदाज […]

Spread the love
Read More
Amit Shah
Analysis homeslider Politics

शाह संसद में बयान देने को तैयार, लेकिन विपक्ष सुनने को नहीं राजी

Amit Shah छात्र आंदोलनों और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सरकार का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार संसद में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई सहित हर पहलू पर विस्तृत चर्चा कराने के लिए पूरी […]

Spread the love
Read More