इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप में 22 देशों की प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया

Untitled 3 copy 40
  • टिहरी झील ऊर्जा ही नहीं अंतरराष्ट्रीय खेलों का भी प्रमुख केंद्र बना:धामी

नई टिहरी। टिहरी झील में आयोजित इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025 और चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025 का रविवार को भव्य समापन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समापन समारोह में पहुंचकर प्रतिभागी खिलाड़ियों से संवाद किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। 22 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई प्रदान की और टिहरी झील को वैश्विक वाटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि टिहरी झील अब केवल ऊर्जा उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। उन्होंने टीएचडीसी, एशियन कायकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन तथा उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन सहित सहयोगी संस्थाओं को आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि यहां नियमित रूप से बड़े आयोजन होते रहें, जिससे जल क्रीड़ा, साहसिक पर्यटन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलता रहे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल अनुशासन, टीमवर्क और संघर्षशीलता जैसे जीवन मूल्यों का विकास करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे कार्यक्रमों से देश में खेल संस्कृति को मिले बढ़ावे का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भारत ने हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। एशियाई खेलों 2023 में भारत ने 107 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया, और 2030 में अहमदाबाद कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा।

मुख्यमंत्री ने गर्व व्यक्त किया कि उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 103 पदक जीते और देश में सातवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अवसंरचना विकसित की जा रही है। उन्होंने खेलों के लिए स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान की घोषणा करते हुए बताया कि राज्य के आठ शहरों में 23 नई खेल अकादमियां स्थापित होंगी, जहां हर वर्ष 920 अंतरराष्ट्रीय एथलीट तैयार किए जाएंगे। सरकार हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज भी स्थापित कर रही है। उन्होंने बताया कि नई खेल नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी, निःशुल्क खेल शिक्षा, उदीयमान खिलाड़ी योजना, खेल-किट योजना, छात्रवृत्ति और प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य अवार्ड सहित कई प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। राज्य में चार प्रतिशत खेल-कोटा भी पुनः लागू किया गया है।

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More