बांग्लादेशी महिला के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाने वाला संदिग्ध गिरफ्तार

Arrested
  • पकड़े जाने के बाद यूपी ATS और जांच एजेंसियां कर रही पूछताछ

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दस नवंबर 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास बम धमाके में 15 लोगों की हुई मौत के बाद देशभर चल रही संदिग्धों की तलाश के तहत ATS  टीम शनिवार को ठाकुरगंज क्षेत्र से एक बांग्लादेशी महिला और उसके फर्जी दस्तावेज बनाने वाले संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। महिला फर्जी दस्तावेज के सहारे चोरी छिपे यहां किराये पर रह रही थी। ATS और खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है।

यूपी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ उनके संगठित गिरोह से निपटना भी चुनौती है। यूपी एटीएस लगातार ऐसे बांग्लादेशी घुसपैठियों के संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करती है, इसके बावजूद उनकी संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। खासकर बीते दो वर्षों के दौरान ऐसे कुछ गिरोह का खुलासा हुआ जो घुसपैठ कराने के साथ भारतीय नागरिकता के दस्तावेज बनवाने और मानव तस्करी में शामिल थे। हाल ही में सीएम योगी ने प्रदेश में घुसपैठियों को चिह्नित कर उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजने और सत्यापन के बाद वापस उनके देश भेजने का आदेश दिया है। यूपी ATS  बीते आठ वर्ष में करीब 200 बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को गिरफ्तार कर चुकी है, हालांकि इनको वापस भेजने की कवायद नहीं हो सकी। केवल बड़े शहर ही नहीं, छोटे जिलों में भी घुसपैठियों ने अपने ठिकाने बना लिए हैं।

फर्जी दस्तावेज बनाने वाला है पहला पति

बताया जा रहा है कि महिला लखनऊ में रहकर मजूदरी करती थी। उसके साथ गिरफ्तार किया गया शख्स पहला पति है। पति ने उसके फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। कुछ सालों बाद दोनों के बीच अनबन हो गयी और वह अलग हो गये। इसके बाद महिला दूसरी शादी रचा पति के साथ रहने लगी। इधर खुफिया एटीएस को महिला के अवैध रूप से राजधानी में रहने की जानकारी मिली, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

Crime News homeslider

सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

सुपरनोवा कितनी सुपर? गगनचुंबी इमारत के साथ बढ़ते विवादों ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल Noida : के सेक्टर-94 में यमुना नदी और ओखला बर्ड सैंक्चुरी के करीब बनी सुपरनोवा दूर से ही अपनी ऊंचाई और आधुनिक डिजाइन की वजह से आकर्षित करती है। कांच से सजी ऊंची इमारतें और शानदार आर्किटेक्चर नोएडा की आधुनिक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) मेरठ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो पांच ग्राम चरस के साथ दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

शनिवार देर रात महिला मित्र के बीच हुए विवाद का मामला इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में गोलियों की बौछार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीस सितंबर 2025 को प्लासियो मॉल के बाहर गार्ड और सुपरवाइजर को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया […]

Spread the love
Read More