जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची की गहन समीक्षा

Untitled 3 copy 39
  • राजनीतिक दलों ने डिजिटाइजेशन के मांगे आंकड़े

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया की प्रगति, पारदर्शिता और वर्तमान स्थिति से सभी राजनीतिक दलों को अवगत कराना रहा। राजनीतिक दलों की ओर से बूथवार डिजिटाइजेशन के आंकड़ों की मांग की गई। जिलाधिकारी ने डिजिटाइजेशन के बूथवार आंकड़े राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़े

महराजगंज के जोगिया पहुंचे मुख्यमंत्री, चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि एसआईआर कार्य निर्धारित समय सीमा और मानकों के अनुरूप संचालित है। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी BLO और संबंधित कार्मिकों द्वारा गांव व वार्डवार भ्रमण कर घर-घर सत्यापन का कार्य पूरी गंभीरता से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी दलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में राजनीतिक दलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि वे कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित सूचनाएं सही रूप में प्रसारित करें।

Spread the love

Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More