भारत ने चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरा महिला कबड्डी वर्ल्ड कप जीता

Untitled 7 copy 28

ढाका। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को महिला कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने चीनी ताइपे को 35–28 से मात देकर लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीत लिया। इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में भारत की बादशाहत कायम है। हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच मनप्रीत सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि महिला टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिस पर पूरा देश गर्व कर सकता है। उनका आत्मविश्वास और टीमवर्क अद्भुत रहा। एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी होने के नाते मैं जानता हूं कि इस स्तर तक पहुंचना कितना कठिन है। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ढेरों बधाइयाँ।

भारत ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने अपने सभी ग्रुप मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसने ईरान को 33–21 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी ओर, चीनी ताइपे ने भी ग्रुप चरण में बेहतरीन खेल दिखाया और सेमीफाइनल में मेज़बान बांग्लादेश को 25–18 से मात दी।

पुनेरी पलटन के मुख्य कोच अजय ठाकुर ने कहा कि ढाका में महिला टीम द्वारा लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना भारत के लिए गर्व का क्षण है। फाइनल तक उनका दबदबा और फिर खिताब जीतना यह दर्शाता है कि पिछले कुछ वर्षों में महिला कबड्डी ने कितनी तरक्की की है। बांग्लादेश जैसे देश में वर्ल्ड कप का आयोजन यह भी दिखाता है कि कबड्डी का वैश्विक प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। उम्मीद है कि आने वाले सालों में यह गति और तेज होगी। इस बार टूर्नामेंट में कुल 11 देशों ने हिस्सा लिया, जो महिला कबड्डी के तेजी से बढ़ते वैश्विक विस्तार का प्रमाण है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

IND vs SL
Sports

बचपन का दोस्त या टीम का यार, शुभमन गिल के सामने खड़ी हो गई समस्या बड़ी; मुश्किल में फंसी जान!

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने जा रहा है। मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल के सामने प्लेइंग-11 को लेकर एक अहम फैसला है। गॉल की स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए भारत के तीन स्पिनरों […]

Spread the love
Read More
Pat Cummins
Sports Uttar Pradesh

बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया, जीत के लिए करना होगा कमाल

बांग्लादेश के खिलाफ फंसी ऑस्ट्रेलिया Bangladesh vs Australia Test: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम पहले बल्लेबाजी में नाकाम रही और अब गेंदबाज भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर पूरी तरह दबाव नहीं बना सके हैं। दो दिन का […]

Spread the love
Read More
Shubman Gill
Sports Uttar Pradesh

शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की कमान

रोहित-विराट की विरासत बचाने की अग्निपरीक्षा India-Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा। नए टेस्ट कप्तान  के लिए यह मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। गिल के सामने न सिर्फ श्रीलंका को उसके […]

Spread the love
Read More