बाथरूम में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Untitled 20 copy 14
  • चचेरी बहन की शादी में शिरकत करने युवती की बेरहमी हत्या

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोरखपुर जिले के झंगहा क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास लक्ष्मीपुर गांव में रविवार की देर रात बाथरूम में खून से सनी एक नवविवाहिता की लाश मिली है। सूचना पर पहुंची झंगहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की इसी साल शादी हुई थी। झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो स्थित लक्ष्मीपुर में स्व. राधेश्याम निषाद की 20 वर्षीय बेटी शिवानी अपने चचेरी बहन की शादी में सम्मिलित होने शुक्रवार को अपने ससुराल देवरिया से मायके आई थी। रविवार को शिवानी के चचेरी बहन की शादी थी। शादी समारोह कार्यक्रम गांव से लगभग 200 मीटर दूर स्थित नए घर से संपन्न हुआ। शिवानी अपने मां व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई थी।

ये भी पढ़े

रूधौली : प्रेमी युगल घर से भागे, फिर जंगल में मिली लड़की की लाश

परिजनों के मुताबिक, काफी रात होने के बाद शिवानी वापस घर चली आई। परिवार के लोग जब घर वापस आए तो शिवानी उन्हें घर में नहीं मिली, उसकी घरवालों ने तलाश शुरू किया। इस दौरान घर के बगल में स्थित खेत में बने बाथरूम में शिवानी की खून से लथपथ लाश मिली। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा के साथ उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़े

एक अलग कांड हो गया, अब भाभी ने काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट…क्यों जानिए पूरी कहानी…

मौके पर फारेंसिक टीम भी पहुंची और अपने स्तर से सबूत इकट्ठा करने में जुटी है। फिलहाल शिवानी की इस निर्मम हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी निर्मम हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया है, लेकिन घटना के कारणों का अब तक कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था सभी लोग शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। घटना की जानकारी मृतका के पति भीम को सुबह 4 बजे सोमवार को मिली। वह देवरिया से अपने ससुराल पहुंचा तो पत्नी की मौत से वह सन्न रह गया। उसकी शादी 9 मई 2025 को हुई थी। भीम ने बताया कि उसकी पत्नी की हत्या कौन और क्यों किया, उसे कुछ पता नहीं लेकिन उसका खुलासा होना चाहिए।
एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह अभिमन्यु निषाद ने सूचना दी कि उसकी बहन को कुछ लोगों ने मारपीट दिया है, जो घायलावस्था में पड़ी है. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुकदमा दर्ज करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 10 टन कद्दू के बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 टन कद्दू के बीजों की खेप बरामद की है। सोनौली सीमा क्षेत्र के श्यामकाट-जसवल के पास हुई इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप मच गया है। बरामद बीजों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ में डबल मर्डर: पत्नी-बेटी की हत्या कर होमगार्ड ने किया सरेंडर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोलाखेड़ा में एक होमगार्ड ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी […]

Spread the love
Read More
Crime News

चुनौती: जांच की आंच में तपती पुलिस, बीस दिन बाद भी नहीं मिले बुजुर्ग महिला छिदाना के हत्यारे

अधिकारियों के पेंच कसने के बाद भी संगीन घटनाओं की जांच पड़ताल में नहीं बढ़ रहे कदम हवा में पुलिस चला रही तीर, परिजनों को मिल रही निराशा खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : कहते हैं कि अपराधी मौका-ए-वारदात पर कोई न कोई सुबूत जरुर छोड़ता है। पुलिस उसके […]

Spread the love
Read More