रूधौली : प्रेमी युगल घर से भागे, फिर जंगल में मिली लड़की की लाश

Untitled 18 copy 16
  • प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय दूबे की पुलिसिंग से खुला मामला

आशीष द्विवेदी

रूधौली। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के भानपुर रोड पर धान के खेत में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने का SP ने खुलासा करते हुए दिलीप कुमार अग्रहरि को अरेस्ट किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद किया है। इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया। मृतिका शादीशुदा थी उसका एक बेटा है। फिर भी इसका दिलीप अग्रहरि के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतिका के पेट में उस में आशिक का बच्चा था जिसको लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बता दें कि बीते 20 नवंबर को रूधौली थाना क्षेत्र में महिला का शव मिला था। महिला को धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतरा गया था।

पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

शव के पास से महिला का बच्चा भी मिला था, जिसको पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया। महिला की पहचान आधार से हुई और उसके बांसी स्थित पति से पुलिस ने संपर्क किया। पुलिस की सर्विलांस, फॉरेंसिक और क्राइम ब्रांच की टीम ने जब घटना की जांच शुरू की तो आसपास के  CCTV  फुटेज के आधार पर हत्याभियुक्त की पहचान की गई। प्रभारी निरीक्षक रूधौली संजय दूबे के मुताबिक पुलिस ने अभियुक्त दिलीप अग्रहरि को बांसी के आमी नदी के पुल से अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में हत्याभियुक्त ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

महिला घर से भागने का बना रही थी दबाव

उसने बताया कि उसका मृतिका के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला की शादी हो चुकी थी और उसका एक बच्चा भी था। इसी दौरान उसका भी बच्चा उसके गर्भ में ठहर गया, जिसके बाद उसकी प्रेमिका लगातार घर से भागने का दबाव बनाने लगी। जिसके बाद उस ने इस हत्याकांड की प्लानिंग की। उसको घर से भगाने के बहाने बुलाया। वह अपने बेटे के साथ आई। उसके बाद उस के गले पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को छुपाने के लिए शराब की बोतल, पानी की बोतल और उस के कपड़े फाड़ दिए ताकि पुलिस इस घटना को रेप और मर्डर समझे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

SP अभिनंदन ने बताया कि पुलिस और सर्विलांस की टीम ने इस घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त दिलीप कुमार को अरेस्ट कर लिया है। उस की निशानदेही पर आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी इस की पहचान कर ली गई है। घटना से पहले यह मृतिका के साथ था, इस के खिलाफ धारा 103(1), 5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

Assembly Elections
Analysis homeslider Punjab

पंजाब के बड़े राजनैतिक दलों में अस्थिरता का दौर

Assembly Elections पंजाब विधान सभा चुनाव की आहट ने प्रदेश का सियासी पारा काफी बढ़ा दिया है।एक तरफ सभी दल चुनाव की तैयारियों में लगे हैं तो दूसरी तरफ कुछ माह पूर्व  आम आदमी पार्टी में टूट के बाद अब पंजाब कांग्रेस के नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद जिस तरह से पार्टी  […]

Spread the love
Read More
Monsoon
homeslider National Weather

मॉनसून का बड़ा अटैक! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Monsoon देशभर में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 07 05 at 7.46.38 AM
homeslider International

नेपाल बॉर्डर पर करोड़ों की मेथाक्वॉलोन ड्रग्स बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज! भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2.5 किलोग्राम मेथाक्वॉलोन (Methaqualone) ड्रग्स बरामद की है। संयुक्त अभियान के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई को भारत-नेपाल […]

Spread the love
Read More