महराजगंज में मृतका को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने निकाली रैली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। सोनौली के घनश्याम नगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। मृतका कमला देवी (32) पत्नी रमेश अग्रहरि की मौत के बाद मामला गरमाता जा रहा है। बीते कुछ दिन पहले कमला देवी की अचानक मौत के बाद मायके पक्ष ने पति पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई थी। शनिवार को सोनौली में रैली निकालकर मृतका को न्याय दिलाने की मांग की। घनश्याम नगर निवासी रमेश अग्रहरि ने लगभग 17 वर्ष पहले नेपाल निवासी कमला देवी (32) से लव मैरिज किया था। दंपति के दो बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 12 और 15 वर्ष बताई जा रही है।

मृतका के पति रमेश ने बताया था कि सुबह करीब 9.30 बजे कमला के पेट में तेज दर्द उठा। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति के अनुसार उसने सबसे पहले मृतका के मायके वालों को ही सूचना दी। लेकिन दूसरी ओर मृतका के पिता विनोद पांडेय ने बेटी की मौत को पूरी तरह संदिग्ध बताया था।

उन्होंने सोनौली पुलिस से जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पति रमेश को जेल भेज दिया था। परिजनों ने शनिवार को कस्बे में रैली निकल कर पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने और आरोपी पक्ष पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल सोनौली अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेजा जा चुका है।

Purvanchal

तरयापार विद्यालय का वार्षिकोत्सव: संस्कृति, देशभक्ति और प्रतिभा का भव्य संगम

संतकबीरनगर/नाथनगर। कम्पोजिट विद्यालय तरयापार में बुधवार को वार्षिकोत्सव, अंकपत्र वितरण, सम्मान समारोह और स्कूल चलो अभियान का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश चंद्र चौहान और विशिष्ट […]

Read More
homeslider Purvanchal

गोरखपुर : चरगांवा PHC पर चल रहा कमीशन की दवा का खेल

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों पर बाहर की दवा लिखने और एक्सरे में कमीशनखोरी के आरोप CMO एवं आरोपित डाक्टर के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री गोरखपुर। गोरखपुर के एचएन सिंह चौराहा निवासी विकास कुमार ने मीडिया को पत्र लिखकर राजकीय चिकित्सालय ( पीएचसी चरगांवा) की महिला चिकित्सक डाॅ स्वाति पर गंभीर आरोप […]

Read More
Purvanchal

महुली शराब दुकान विवाद गरमाया: आबकारी विभाग की ‘क्लीन चिट’ पर तहसील दिवस में उठे सवाल

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली क्षेत्र में संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। सोमवार को तहसील दिवस में यह मामला एडीएम के समक्ष उठाया गया, जहां शिकायतकर्ता ने आबकारी विभाग की जांच रिपोर्ट पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। दरअसल, आईजीआरएस […]

Read More