रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Untitled 20 copy 12

लखनऊ। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का धमाकेदार ट्रेलर आखिरकार जारी कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है। टीज़र और पोस्टर्स के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था, और अब ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-थ्रिलर एक्शन ड्रामा पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद और सीमा पार खुफिया अभियानों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़े

बस्ती-नई नवेली दुल्हन का दुस्साहस: निकाह के हफ्ता भर गुजरते ही रूखसाना बनी हत्यारिन

चार मिनट सात सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन रामपाल के तीखे और डरावने सीन से होती है, जो फिल्म के टोन को तुरंत स्थापित कर देता है। इसके बाद रणवीर सिंह का बेहद इंटेंस और खतरनाक अवतार देखने को मिलता है। ट्रेलर में दिखाए गए कई दृश्य ऐसे हैं जो रोंगटे खड़े कर देते हैं और संकेत देते हैं कि फिल्म एक हाई-ऑक्टेन, एज-ऑफ-द-सीट अनुभव देने वाली है।

ये भी पढ़े

सात जन्मों की कसम और साथ में सात फेरे लेने वाली दुल्हन सात मिनट में ही छूमंतर, खबर पाकर दुल्हा बेहोश बाराती दंग

निर्माताओं के अनुसार, ‘धुरंधर’ पाँच दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही चर्चा है कि फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने ‘धुरंधर-दो’ की योजना भी शुरू कर दी है। कुल मिलाकर, ट्रेलर ने फैंस में उत्साह का लेवल और ज्यादा बढ़ा दिया है, और अब सभी की निगाहें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Mumbai
Entertainment

नवरात्रि पर सोनी पल लाएगा ‘महोत्सव आदि शक्ति का’

Mumbai: नवरात्रि के पावन अवसर पर सोनी पल दर्शकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ लेकर आ रहा है। इस कार्यक्रम में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा, उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं और देशभर में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों की विशेषताओं को दर्शाया जाएगा। 10 एपिसोड की इस सीरीज का प्रसारण 11 […]

Spread the love
Read More
Entertainment

11 मौतों का रहस्य, OTT की इस सीरीज में खुलेंगे चौंकाने वाले राज

Web Series: OTT की दुनिया में क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर कई ऐसी सीरीज मौजूद हैं, जिनकी कहानियां लंबे समय तक दर्शकों के दिमाग में घूमती रहती हैं। अगर आपको सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां, रहस्य और चौंकाने वाले ट्विस्ट पसंद हैं, तो तमन्ना भाटिया की सीरीज ‘आखिरी सच’ आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘हमारी राधा’ में भावुक मोड़: गिरधर के कहने पर राधा को छोड़ना होगा अपना घर

Our Radha Serial: अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में दर्शकों को जल्द ही एक ऐसा भावुक मोड़ देखने को मिलेगा, जो राधा और गिरधर के रिश्ते को पूरी तरह बदलकर रख देगा। राधा (सिमरन कौर) और गिरधर (अक्षय म्हात्रे) की शादीशुदा जिंदगी में बढ़ती दूरियां अब इस कदर बढ़ गई हैं कि […]

Spread the love
Read More