डेविस कप 2025: इटली ने ऑस्ट्रिया को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब बेल्जियम से भिड़ंत

Untitled 10 copy 19

नई दिल्ली। बोलोनिया में खेले गए मुकाबले में इटली ने बुधवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ दोनों सिंगल्स मैच जीतकर डेविस कप 2025 के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब इटली की टीम सेमीफाइनल में बेल्जियम से भिड़ेगी। जैनिक सिनर और लोरेंजो मुसेत्ती जैसे टॉप-10 खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद मात्तेओ बेरेटिनी और फ्लावियो कोबोली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज की। घरेलू दर्शकों से भरे स्टेडियम में इटली ने अपने खिताब बचाव अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाया। पूर्व विंबलडन फाइनलिस्ट बेरेटिनी ने जूरिज रोडियोनोव को 6-3, 7-6 (7/4) से हराया। दूसरे सेट में 2-5 से पीछे रहने और एरिना की लाइटिंग समस्या के कारण आधे घंटे के व्यवधान के बावजूद उन्होंने शानदार वापसी की। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने लगातार तीन गेम जीतते हुए तीन सेट प्वाइंट बचाए और टाई-ब्रेक जीतकर इटली को बढ़त दिलाई।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

टीम कप्तान फिलिप्पो वोलांद्री ने कहा कि मैं खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व महसूस करता हूँ। मत्तेओ मुश्किल हालात में समाधान ढूंढने वाले खिलाड़ी हैं और ऐसे मुकाबलों के लिए ही बने हैं। दूसरे सिंगल्स में फ्लावियो कोबोली ने ऑस्ट्रिया के सबसे ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ी फिलिप मिसोलिक को 6-1, 6-3 से एकतरफा मुकाबले में हराया। 22वीं रैंक वाले कोबोली ने एक घंटे से थोड़े अधिक समय में जीत दर्ज की। 23 वर्षीय कोबोली ने इस साल हैम्बर्ग और बुकारेस्ट में अपने पहले खिताब जीते थे।

मैच के बाद कोबोली ने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे खास दिन है। इटली की जर्सी पहनकर खेलना मेरा सपना था। इटली की दो सिंगल्स जीत के बाद सिमोने बोलेली और आंद्रिया वावासोरी को एरलर-मीडलर के खिलाफ अपना डबल्स मैच नहीं खेलना पड़ा। सेमीफाइनल लाइन-अप गुरुवार को पूरा होगा, जब अर्जेंटीना का मुकाबला जर्मनी से और स्पेन का सामना चेक गणराज्य से होगा। विश्व नंबर-1 कार्लोस अल्कराज हैमस्ट्रिंग चोट के कारण स्पेन टीम से हट चुके हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

ICC Ranking
Sports

ICC ODI Ranking में नेपाल के खिलाड़ियों का धमाका, रैंकिंग में बड़ा उछाल

ICC Ranking : ICC  की ताजा वनडे रैंकिंग जारी हो चुकी है और इस बार नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पिछले सप्ताह बड़ी टीमों के बीच ज्यादा वनडे मुकाबले नहीं खेले गए, जिसका फायदा एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को मिला। खासकर नेपाल के क्रिकेटरों […]

Read More
WTC Points Table
Sports

WTC Points Table में बांग्लादेश की लंबी छलांग, पाकिस्तान पहुंचा नीचे

WTC Points Table : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC की अंक तालिका में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दूसरा मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान अब अंक तालिका में नीचे खिसक गया है, जबकि […]

Read More
Virat Kohli 
Sports

किंग कोहली का भावुक बयान, कहा- एक दिन सब खत्म हो जाएगा

Virat Kohli  : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने हाल ही में अपने क्रिकेट करियर, रिटायरमेंट और भविष्य को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे विराट अब इंटरनेशनल क्रिकेट में केवल वनडे फॉर्मेट में नजर आते हैं। वे पहले ही टेस्ट […]

Read More