बाइक सवार बदमाशों का कारनामा: महिला के गले से पलक झपकते ही छीन ले गए चेन

Untitled 6 copy 24
  • सआदतगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी में महिलाएं लगातार बदमाशों के निशाने पर हैं। एक बार फिर बाइक सवार लुटेरों ने महिला को निशाना बनाया और पलक झपकते ही उनके गले से चेन छिनकर फर्राटा भरते हुए मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस हमेशा की तरह एक बार फिर प्रमुख चौराहों पर मुस्तैद होकर नाकेबंदी की, लेकिन लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लग सके।

सआदतगंज क्षेत्र स्थित कटरा वीजन बेग में रहने वाली साइदा खातून बुधवार देर शाम खाना खाने के बाद घर की दहलीज के बाहर गली में टहल रहीं थीं कि इसी दिन एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास आ धमके। बताया जा रहा है कि जबतक साइदा खातून कुछ समझ पातीं कि बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन खींचकर लिया और फर्राटा भरते हुए लुटेरे मौके से भाग निकले। साइदा खातून हिम्मत जुटाते हुए बदमाशों का शोर मचाते हुए पीछा किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस हमेशा की तरह एक बार फिर चारों दिशाओं में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का कुछ सुराग नहीं मिल सका।

पहले भी कई बार पुलिस गश्त की खुल चुकी है पोल

पुलिस चेन लुटेरों को पकड़ कर पीठ ठोंकती है कि फिर दूसरी घटना कर बदमाश खुली चुनौती दे डालते हैं। राजधानी में इससे पहले भी कई बार बाइक सवार लुटेरों ने महिलाओं के गले से चेन छिनकर पुलिस को चुनौती दे चुके हैं। पुलिस एक-दो घटनाओं का खुलासा कर अपनी पीठ थपथपाते हुए सबकुछ दुरूस्त होने का दावा करती है कि बदमाशों दूसरी घटना कर पुलिस की पूरी कवायदों की पोल खोल दे रहे हैं। सआदतगंज क्षेत्र में हुई घटना पुलिस की लापरवाही की गवाह है।

Spread the love

Crime News

लव मैरिज से नाराज परिवार पर ऑनर किलिंग का आरोप, 19 साल की लड़की की हत्या

Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित ऑनर किलिंग में 19 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी गई और उसके शव को पहचान छिपाने के लिए नदी किनारे जला दिया गया। आरोप है कि युवती के परिवार वाले उसकी लव मैरिज से […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रेम संबंध में बाधा बना मासूम, मां और प्रेमी ने मिलकर रची हत्या की साजिश

MeerutMurderCase  : मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में सामने आए एक दिल दहला देने वाले मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यहां एक छह वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के मामले में जो सच्चाई सामने आई है, उसने रिश्तों की मर्यादा को भी सवालों के घेरे में ला दिया है। पुलिस जांच […]

Spread the love
Read More
Crime News

गे-डेटिंग ऐप से शुरू हुई दोस्ती, मुलाकात पर पहुंचे युवक के साथ हो गया बड़ा खेल

Honey-trap gang : गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक युवक के साथ एक गंभीर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने एक गे-डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और कुछ लोगों से बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई और मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। लेकिन जब वह तय जगह […]

Spread the love
Read More