पराली जलाने को लेकर प्रशासन सख्त

Untitled 21 copy 10
  • अब तक 60 आरोपियों के खिलाफ हुई दंडात्मक एवं विधिक कार्रवाई,06 कंबाइन मशीन सीज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। तहसील फरेंदा क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। अब तक पराली जलाने के मामलों में 60 आरोपियों के विरुद्ध दंडात्मक एवं विधिक कार्यवाही की गई है। साथ ही नियमों के उल्लंघन में प्रयुक्त 06 कंबाइन मशीनों को भी सीज कर दिया गया है। पराली जलने की घटनाओं को रोकने में लापरवाही पाए जाने पर 4 लेखपालों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, अधिक पराली जलने वाले ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिवों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सख्त चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

प्रशासनिक टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है तथा स्वयं मौके पर पहुंचकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक कर रही है और जहां पराली सुलगती पाई गई, उसे बुझाने का प्रयास भी किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पराली जलाना स्वास्थ्य, पर्यावरण और कृषि की उपजाऊ क्षमता-तीनों के लिए गंभीर नुकसानदायक है। इसलिए कृषक भाइयों से पुनः अनुरोध है कि पराली न जलाएं। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कठोर दंडात्मक एवं विधिक कार्यवाही अपरिहार्य होगी।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More