उत्तराखंड में लगातार गिरता जा रहा है पारा, पाले के चलते सड़कें फिसलन भरी

Untitled 12 copy 6

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में दिन भर धूप निकलने से ठंड का एहसास कम हो रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी आने के चलते सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने के चलते सड़कें फिसलन भरी हो रही है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। देहरादून सहित ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। हालांकि दिन के समय तेज धूप निकलने से सर्दी से राहत भी मिल रही है। अभी भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रातें सर्द हो गई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच लगभग तीन गुणा अंतर दर्ज किया गया है।

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान लुढ़क रहा है और अधिकांश स्थानों पर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.9 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में हल्का कोहरा छाना शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और कमी आ सकती है, जिससे कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने के भी आसार हैं, जिसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड में भी इजाफा होगा।

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More