भूटान से लौटते ही दिल्ली विस्फोट के घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मोदी

Untitled 18 copy 9

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान यात्रा से लौटते ही बुधवार को यहां लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल जाकर दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। मोदी विस्फोट के एक दिन बाद मंगलवार को भूटान की दो दिन की यात्रा पर गए थे और आज दोपहर वहां से लौटते ही वह हवाई अड्डे से सीधे अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। डाक्टरों और अधिकारियों ने उन्हें उपचार से संबंधित जानकारी से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने विस्फोट में घायल लोगों से बातचीत कर उनकी तबियत के बारे में पूछा और डॉक्टरों से उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि  एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिला। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस षड़यंत्र के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। मंगलवार शाम लाल किले के निकट हुए कार विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गयी थी और 20 से अधिक घायल हैं।

मोदी ने भूटान की राजधानी थिम्पू में भी एक कार्यक्रम में कहा था कि इस षड़यंत्र में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच गृह मंत्रालय ने विस्फोट की जांच का काम मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेन्सी को सौंप दिया था। गृह मंत्री अमित शाह ने जांच एजेन्सियों के प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी। वह विस्फोट के तुरंत बाद घायलों से मिलने अस्पताल गये थे और उन्होंने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया था। (वार्ता)

Spread the love

Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Petrol and Diesel
Business Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें आपके शहर में 1 लीटर का भाव

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें दिल्ली से लखनऊ तक क्या है 1 लीटर का रेट New Delhi : अगर आप आज गाड़ी लेकर घर से निकलने वाले हैं तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर एक नजर डाल लेना जरूरी है। देश के कई प्रमुख शहरों में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को पेट्रोल और […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi

दिल्ली में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: राजधानी दिल्ली में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में तीन युवकों पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 वर्षीय लड़की को धमकाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आसिफ […]

Spread the love
Read More