Headline

अपर मुख्य सचिव गन्ना की पसंद बने चीनी मिल संघ के घोटालेबाज अफसर!

रिटायर भ्रष्ट अफसरों
  • चीनी मिल संघ के सेवानिवृत प्रधान प्रबंधक तकनीकी के अजब गजब कारनामें
  • घटिया जूस पम्प और अन्य सामानों की आपूर्ति कराकर किया करोड़ों का गोलमाल
  • सजातीय मेरठ की ब्लैक लिस्ट फर्म को आपूर्ति का दिया था ठेका
  • ACS गन्ना ने संविदा पर फिर से करने वाले को बनाया प्रधान प्रबंधक तकनीकी

राकेश यादव 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में अपर मुख्य सचिव की अनुमति के बाद संविदा पर प्रधान प्रबंधक तकनीकी के घोटालों के आए दिन नए नए मामले प्रकाश में आ रहे है। संविदा पर नियुक्त प्रधान प्रबंधक ने अपने कार्यकाल में एक ऐसी फर्म को जूस पंप की सप्लाई दे दी जिसको संघ ने ब्लैक लिस्ट में डाल रखा था। इसको पहले ब्लैक लिस्ट से हटाया और बाद में उसको जूस पंप की आपूर्ति देकर लाखों रुपए का गोलमाल किया। स्वजातीय बंधु की फर्म को दिए गए इस फर्म के घटिया जूस पंप की आपूर्ति सहकारी चीनी मिल के अलावा अन्य किसी चीनी मिल को नहीं की जा रही है। संघ की केंद्रीय क्रय के तहत की गई इस घटिया पंप की आपूर्ति का यह मामला विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बना रहा। चर्चा है कि केंद्रीय क्रय के तहत मशीनरी के सामानों की खरीद फरोख्त में करोड़ों रुपए का गोलमाल किया गया है। केंद्रीय क्रय की पत्रावली में इस घोटाले के सभी साक्ष्य उपलब्ध है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई गई तो करोड़ों का घोटाला उजागर हो जाएगा।

ये भी पढ़े

लाल किले के पास कार में विस्फोट 15 लोगों के चिथड़े उड़े, 40 घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट

मिली जानकारी के मुताबिक बीते सप्ताह चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव वीना कुमारी मीना की अनुमति के बाद सेवानिवृत प्रधान प्रबंधक तकनीकी विनोद कुमार अग्रवाल की संविदा पर प्रधान प्रबंधक तकनीकी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद से संघ के अधिकारियों और कर्मियों में खलबली मची हुई है। चर्चा है कि संघ में केंद्रीय क्रय के तहत करोड़ों रुपए का घोटाला करने वाले प्रधान प्रबंधक तकनीकी की पुनः नियुक्ति ने विभाग के आला अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अफसरों ने घोटाला की जांच कराए जाने के बजाए इस सेवानिवृत अधिकारी को लूट का मौका जरूर दे दिया है।

ये भी पढ़े

जेल में बंद IAS विनय चौबे पर एक और नया केस

सूत्रों का कहना है कि चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक तकनीकी/ क्रय का केंद्रीय क्रय के अन्तर्गत मशीनरी सामानों की खरीद फरोख्त में करोड़ों का घोटाला किया है। संघ मुख्यालय ने जिस फर्म को ब्लैक लिस्ट किया था उसे वर्ष 2013 में कई सहकारी चीनी मिलों में खराब गुणवत्ता के जूस पंपों की सप्लाई का आर्डर दिया था। उन्होंने वर्ष 2018 में प्रधान प्रबंधक तकनीकी/क्रय का प्रभार संभालते ही पार्टी से सांठगांठ करके मेरठ की पार्टी अम्बा प्रसाद जैन को काली सूची से निकालकर पुनः जूस पंपों की दर संविदा जारी कर दी थी। अम्बा प्रसाद जैन और विनोद कुमार अग्रवाल के सजातीय होने के साथ साथ दोनों मेरठ से ही ताल्लुक़ रखते है। चीनी मिल संघ की केंद्रीय क्रय की संबंधित पत्रावली में घोटाले के सभी साक्ष्य उपलब्ध है।

ये भी पढ़े

यूपी भी हाई अलर्ट पर…लखनऊ में कई जगहों पर फ्लैग मार्च

सूत्र बताते है कि इस पम्प की पार्टी अम्बा प्रसाद जैन के पम्प केवल सहकारी चीनी मिलों में ही उपयोग किये जाते है निजी क्षेत्र की कोई भी चीनी मिल नहीं उपयोग करती है। संघ की जारी संविदा दर में किर्लोस्कर मेक एवं पम्प की अन्य प्रतिष्ठित पार्टी की तुलना में अम्बा प्रसाद जैन को भी उसकी बनाई गई प्राइस लिस्ट पर डिस्काउंट दिखाकर संविदा दर जारी कर हर साल लाखो रुपए के अम्बा मेक के ही जूस पम्प खरीदे गए हैं। प्रधान प्रबंधक को मोटा कमिशन देकर मेरठ की फर्म ने लाखों रुपए का गोलमाल किया। सूत्र बताते है कि यही नहीं सेंट्रीफ्यूगल पम्प की तरह ही केंद्रीय क्रय प्रणाली के तहत सहकारी मिलों के लिए खरीदे जाने वाले सामानों जैसे वेल्डिंग इलेक्ट्रोड्स, बॉल एंड रोलर बियरिंग्स इत्यादि की संविदा दर संविदा में प्रधान प्रबंधक ने सीवीसी की गाइडलाइंस का किया खुला उल्लंघन किया। इसके साथ ही प्रमुख आइटम में एल-1 के साथ साथ पार्टी से सांठगांठ करके मोटा कमिशन लेकर एल-2, एक-3 एल 4 सहित सभी पार्टियों को उनकी मनचाही प्राइस लिस्ट पर डिस्काउंट देकर आठ सालों में करोड़ों का घोटाला किया है। उधर इस संबंध में जब अपर मुख्य सचिव वीना कुमारी मीणा से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

ये भी पढ़े

बिहार में हर तीन में एक उम्मीदवार पर है आपराधिक मामला!

रिटायर मुख्य लेखाधिकारी के भरोसे चल रहा चीनी मिल संघ

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में सेवानिवृत अधिकारियों का बोलबाला है। विभाग के आला अफसरों ने रिटायर अफसरों को वित्तीय समेत अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप रखी है। इनके सेवानिवृत कार्यकाल के दौरान हुए गोलमाल का कौन जिम्मेदार होगा इस सवाल का अफसरों के पास कोई जवाब नहीं है। सूत्र बताते है करीब पांच साल पहले मुख्य लेखाकार पद से सेवानिवृत हुए सतेंद्र श्रीवास्तव के पास आज भी संघ के पूरे लेखा का प्रभार है। लेखा विभाग से चीनी मिलों के लिए धनराशि का आवंटन किया जाता है। इस आवंटन में खासा कमिशन का खेल चल रहा है। संघ के अधिकारियों ने लेखा विभाग में रिटायर मुख्य लेखाधिकारी की मनमानी की कई बार शिकायत भी की लेकिन स्थित आज भी जस की तस बनी हुई है।

ये भी पढ़े

AK-47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

Spread the love

Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया ए अहमद सौदागर Independence Day: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शनिवार को 80वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद स्कूली के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० पंडित अटल बिहारी वाजपेई की आठवीं पूण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

Rishi Tripathi: A Tribute to Atal : महराजगंज! भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व० पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा कहे गए एक – एक शब्द आज भी भारतीय राजनीति में उनकी सोच, देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद दिलाते हैं। आज पूर्व प्रधानमंत्री जी की आठवीं पूण्यतिथि पर नौतनवां नगर […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

चिनहट: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, शहीदों के सम्मान में

मनाया आजादी का जश्न ए अहमद सौदागर Neeraj Gupta Flag Hoisting : हर साल की तरह इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के 80 वीं वर्षगांठ पर एल्डिको चौराहे पर शहीदों के सम्मान में और भारत माता की आजादी का उत्सव मनाने हेतु ध्वजारोहण का कार्यक्रम 15 अगस्त दिन शनिवार को भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष एवं व्यापार मण्डल […]

Spread the love
Read More