रविवार की छुट्टी में भी फेंट दिए गए 23 IPS अफसर

IPS NayaLook
  • कानून और व्यवस्था के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है ये तबादला

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। रविवार की छुट्टी के दिन सरकार ने 23 IPS अफसरों को ताश के पत्ते की तरह फेंट दिया। इसे फेरबदल को कानून और व्यवस्था के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गृह मंत्रालय के तबादला आदेश के तहत IPS बीएस वीर कुमार को उप सेनानायक 47वीं वाहनी पीएसी, गाजियाबाद, IPS सच्चिदानंद को अपर पुलिस अधीक्षक SSF मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है। सच्चिदानंद पहले गाजियाबाद में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे। वहीं IPS सीताराम को प्रयागराज से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा IPS अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा का सहारनपुर से कुशीनगर भेजे गए हैं। IPS सुमित शुक्ला का गौतमबुद्धनगर से शामली ट्रांसफर किया गया है और IPS ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद का तबादला गाजीपुर से गोरखपुर कर दिया गया है।

ये भी पढ़े

एक नाबालिग लड़की के साथ करीब सात महीने से 10 लोग मिलकर कर रहे थे गैंगरेप…सुनकर हो जाएंगे हैरान

IPS निवेश कटियार को राजधानी में नयी तैनाती दी गयी है वे इससे पहले कुशीनगर में तैनात थे। इसी क्रम में IPS दिनेश कुमार पुरी को लखनऊ से गोरखपुर भेजा गया है। वहीं सरकार ने लखनऊ में तैनात IPS संतोष कुमार का पूर्व में हुआ स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा IPS डॉ. संजय कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ से सीतापुर में उप सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी में भेजा गया है और अपर पुलिस अधीक्षक इटावा सुबोध गौतम हरदोई ट्रांसफर भेज दिए गए है। इसके अलावा IPS नृपेंद्र महत्वपूर्ण तैनाती मिली है उन्हें हरदोई से पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस में भेजा गया है।

ये भी पढ़े

29 साल पहले मरी महिला को जिन्दा बताया और कर दिया करोड़ों की जमीन का सौदा

हाथरस में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात IPS अशोक कुमार सिंह को बहराइच की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं IPS राजकुमार सिंह को एटा से EOW लखनऊ तैनात किया गया है। वहीं IPS संतोष कुमार सिंह को शामली से हटाकर गोरखपुर में नई तैनाती मिली है। IPS चिरंजीव मुखर्जी प्रयागराज के नए अपर पुलिस उपायुक्त बनाए गए हैं। इससे पहले वह लखनऊ CID यूनिट में तैनात थे। EOW में तैनात IPS श्वेताभ पाण्डेय को एटा का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। IPS आलोक कुमार जायसवाल को फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह प्रोन्नति बोर्ड में तैनात थे। वहीं एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ में तैनात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सहारनपुर भेजा गया है। इसी तरह से IPS डॉ. राकेश कुमार मिश्र को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से रिलीज करके गाजीपुर में नई तैनाती दी गई है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More