गोमतीनगर: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

  • पुलिस को मौके आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन,एक तमंचा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोमतीनगर व सर्विलांस की संयुक्त टीम और चेन लुटेरे शिवम गुप्ता के बीच शुक्रवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शिवम के पैर में गोली लगी। उसका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि बीते 31 अक्टूबर 2025 को राज ठाकुर व बीते दो नवंबर 2025 को राजेश तलवार नाम के व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन लूटी थी। पुलिस को घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज मिली थी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के निर्देश पर इंस्पेक्टर गोमतीनगर व सर्विलांस की संयुक्त टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त लूट की घटना में शामिल कुछ संदिग्ध बदमाश दयाल चौराहा होते हुए सहारा स्टेट की ओर बाइक से जा रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस नाकेबंदी कर उन्हें पकड़ने के लिए घेरेबंदी की कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली जा धंसी। जबकि अंधेर का फायदा उठाते हुए एक बदमाश मौके से भाग निकला। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान लखीमपुर-खीरी निवासी शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से तीन मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, कारतूस खोखा व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश शिवम गुप्ता ने कई लूट करने की बात स्वीकार किया है और जांच-पड़ताल में सामने आया है कि इसके खिलाफ 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More