माधुरी दीक्षित की लेट एंट्री ने बटोरी सुर्खियां, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Untitled 3 copy 11

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित आमतौर पर अपनी सादगी और प्रोफेशनल रवैये के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार अभिनेत्री को अपने ही प्रशंसकों की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, हाल ही में कनाडा में आयोजित उनके डांस टूर के एक इवेंट में देर से पहुंचने के कारण सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

तीन घंटे की देरी से बिगड़ा माहौल

माधुरी दीक्षित के इस कनाडा टूर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो शुरू होने से पहले ही हज़ारों प्रशंसक वेन्यू पर पहुंच गए थे, लेकिन अभिनेत्री के कार्यक्रम में पहुंचने में तीन घंटे की देरी हो गई। इंतजार से परेशान दर्शकों का गुस्सा धीरे-धीरे फूटने लगा और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर आयोजकों और अभिनेत्री दोनों पर नाराजगी जताई। इवेंट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें माधुरी स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा, अगर मैं एक सलाह दे सकता हूं, तो वो ये कि माधुरी दीक्षित का शो अटेंड मत कीजिए। अपना पैसा बचाइए। उन्होंने इस इवेंट को अव्यवस्थित, समय की बर्बादी और खराब तरीके से आयोजित बताया।

पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

माधुरी के साथ हुआ यह विवाद नया नहीं है। इसी साल की शुरुआत में गायिका नेहा कक्कड़ को भी मेलबर्न में हुए अपने एक कॉन्सर्ट में देर से पहुंचने पर जमकर ट्रोल किया गया था। उस समय भी दर्शकों ने सोशल मीडिया पर आयोजकों और टीम से जवाब मांगा था।

अभिनेत्री की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

फिलहाल, इस पूरे मामले पर माधुरी दीक्षित या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अभिनेत्री जल्द इस विवाद पर अपनी सफाई देंगी।( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Seven Dogs Release Date
Entertainment Uttar Pradesh

21 अगस्त को थिएटर में दिखेगा भाईजान का दमदार अंदाज

‘मातृभूमि’ से पहले थिएटर में दिखेंगे सलमान खान Seven Dogs Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ के सिनेमाघरों में आने से पहले ही फैंस को बड़े पर्दे पर भाईजान की झलक देखने का मौका मिलने वाला है। सलमान खान और संजय दत्त के […]

Spread the love
Read More
Vishal Aditya Singh
Entertainment Uttar Pradesh

Khatron Ke Khiladi 15 से पहले हफ्ते ही बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह, फैंस हुए निराश

 पहले ही हफ्ते हुआ बड़ा एलिमिनेशन Khatron Ke Khiladi 15 Elimination:  रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शुरुआत होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। शो के पहले ही हफ्ते में एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ है। मजबूत खिलाड़ियों में गिने जाने वाले विशाल […]

Spread the love
Read More
Kumar Sanu Udit Narayan
Entertainment Uttar Pradesh

‘ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा दिया…’, उदित नारायण पर कुमार सानू का मजेदार बयान

उदित नारायण के किस विवाद पर कुमार सानू का तंज Kumar Sanu Udit Narayan: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू 90 के दशक के उन मशहूर गायकों में शामिल हैं, जिनकी आवाज ने कई सुपरहिट गानों को यादगार बनाया। दोनों सिर्फ अच्छे गायक ही नहीं, बल्कि लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त […]

Spread the love
Read More