ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर घोटाला: ED ने आठ नए आरोपियों के खिलाफ चौथा आरोप पत्र किया दाखिल

Untitled 11 copy 4

नया लुक ब्यूरो

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में हुए बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ नए आरोपियों के खिलाफ चौथा आरोप पत्र दाखिल किया है। इस नए आरोप पत्र में तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। विशेष PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम) अदालत ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को समन जारी किया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 27 नवम्बर 2025 को निर्धारित की है और तब तक सभी आरोपियों को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

ED के इस चौथे आरोप पत्र में ठेकेदार राजेश कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही उसकी कंपनियां राजेश कुमार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और परमानंद सिंह बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को भी नामजद आरोपित किया गया है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को विभिन्न ठेकेदारों द्वारा बतौर घूस भरी रकम दी गई थी, जिसमें महंगी गाड़ियाँ और करोड़ों रुपये नकद शामिल हैं। ठेकेदार राजेश कुमार द्वारा वीरेंद्र राम को ₹1.88 करोड़ एवं दो लग्जरी गाड़ियाँ — Toyota Innova और Fortuner — दी गईं। ठेकेदार राधा मोहन साहू ने ₹39 लाख और एक Fortuner गाड़ी (अपने पुत्र अंकित साहू के नाम पर) रिश्वत में दी थी।

ये भी पढ़े

दरिन्दगी : नाबालिग बच्ची के साथ मां के प्रेमी ने किया रेप…सुनकर उड़ जाएंगे होश

इसके अलावा वीरेंद्र राम के करीबी अतिकुल रहमान के घर से छापेमारी के दौरान ₹4.40 लाख नकद बरामद हुए, जबकि ठेकेदार राजीव कुमार सिंह के ठिकाने से ₹2.13 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। पूछताछ में उसने ₹15 करोड़ रुपये रिश्वत देने की बात स्वीकारी। ईडी की जांच में यह भी पाया गया कि रीता लाल ने अपने पति संजीव लाल की अवैध कमाई से कई संपत्तियाँ खरीदी थीं। अब तक की जांच में कुल ₹37 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से ₹32.20 करोड़ रुपये संजीव लाल के करीबी जहांगीर आलम के ठिकानों से मिले थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ईडी तीन आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है, जिसमें तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम, आप्त सचिव संजीव लाल, अभियंता वीरेंद्र राम, उनके परिजन, हवाला कारोबारी और दिल्ली स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत कुल आठ आरोपी बनाए गए थे।

New Delhi
homeslider Politics

राहुल ने परिसीमन पर उठाए सवाल, BJP की मंशा पर साधा निशाना

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) परिसीमन को हथियार बनाकर लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 कर निर्वाचन क्षेत्रों को अपने राजनीतिक हितों के अनुसार बदलते हुए विपक्षी दलों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के […]

Read More
Palm
homeslider Religion

भाग्य, समृद्धि और शांति के प्रतीक हैं हथेली पर बने चतुर्भुज

Palm हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बने हर निशान का अपना अलग महत्व बताया गया है। कुछ चिह्नों को भाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, तो कुछ जीवन की परेशानियों के प्रभाव को कम करने वाले माने जाते हैं। ऐसा ही एक खास निशान है चौकोर या आयताकार चतुर्भुज। मान्यता है कि हथेली […]

Read More
Horoscope
Astrology homeslider

रविवार को ग्रहों का कैसा रहेगा प्रभाव, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope आज इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, धन और सफलता के बनेंगे योग मेष : कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकले आ सकती है। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा। वृषभ : […]

Read More