डिप्टी कमिश्नर चाचा और भतीजी में हुआ इश्क फिर ले लिए सात फेरे

Untitled 13 copy 1
  • पुलिस के सामने अपने प्रेम और शादी का किया ऐलान

आशीष द्विवेदी

खगड़िया। सोशल मीडिया और बदलते दौर में रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो रही है। कहीं सास अपने दामाद संग प्रेम कर रही है तो किसी जगह पर बहु के सबंध ससूर के साथ बने हुए हैं। छह-सात बच्चों की मां का प्रेमी संग फरार होना तो आम बात हो गयी है। ऐसा ही एक मामला बिहार के खगड़िया से आया है। जहां चाचा ने अपनी ही भतीजे संग ब्याह रचा लिया। घरवालों ने पति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया तो उसकी पत्नी (भतीजी) ने सरेआम अपने प्रेम और शादी का ऐलान कर सब को हैरान कर दिया। पति (चाचा) नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर है।

इश्क और फिर शादी का यह मामला कुछ इस तरह है। चाचा शिव शक्ति और भतीजी सजल सिंधु दोनों का पैतृक गांव एक ही है। उन दोनों के बीच उम्र का भी ज्यादा फर्क नहीं है। चाचा 31 साल के हैं तो भतीजी 24 साल की। दोनों ही पहले से बालिग हैं। दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ा और देखते ही देखते दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया और खगड़िया के मंदिर में ब्याह रचा लिया। इसी बीच घरवालों ने लड़की के अपहरण का मुकदमा चाचा के ऊपर दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब जांच शुरु की तो उस वक्त हैरान हो गयी जब भतीजी अब पत्नी ने सामने आकर अपना इश्क और शादी की बात का ऐलान कर दिया। इस इश्क की कहानी के बाद पुलिस ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। डिप्टी कमिशनर ने अब वैशाली पुलिस से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

नेपाल के प्रतिष्ठित होटल निर्वाणा में चली गोली, सुरक्षा गार्ड घायल, जांच में जुटी पुलिस

डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार ने मीडिया के सामने अपनी पत्नी सजल सिंधु के साथ आए। उन्होंने कहा कि हम दोनों प्यार करते हैं। सजल ने कहा कि उनका कोई अपहरण नहीं हुआ है। वह अपनी मर्जी के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। सजल ने कहा हमने प्यार किया है। कोई गुनाह नहीं किया है। 2015 में हम बनारस में पढ़ाई के दौरान संपर्क में आए। वह पीजी करने गए थे और मैं बीएचयू बनारस के सेंट्रल हिंदू गर्ल स्कूल में इंटर की पढ़ाई करने के लिए गई और फिर हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई। क्ति को दस साल से जानती हूं और इन पर किया गया केस मानसिक रूप से हमें प्रताड़ित करने के लिए किया गया है।

Jail
Crime News homeslider

खैनी की लत पड़ी भारी! 18 दिन की जेल, 18 लाख जुर्माना

Jail बहरीन एयरपोर्ट पर 18 दिन कस्टडी में रहे यूपी के सौरभ राय आजमगढ़ के युवक को विदेश में तंबाकू और चूना ले जाना पड़ा महंगा कस्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस और सीआईडी ने की पूछताछ परिवार की कोशिशों के बाद 18 नवंबर को मिली रिहाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक कहावत है राजा […]

Read More
Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Horoscope आज इन राशियों की दूर होंगी परेशानियां, जीवन में आएगी नई ऊर्जा मेष : आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी […]

Read More
Patna
Bihar homeslider Politics

मोदी ने निशांत को लगाया गले, बिहार की सियासत में बढ़ी चर्चा

Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की एक मुलाकात इन दिनों राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन समारोह के दौरान PM मोदी ने निशांत कुमार को आत्मीयता से गले लगाया। इस छोटे से घटनाक्रम को जेडीयू के नेताओं ने खास […]

Read More