सौतेली माँ की क्रूरता ने ले ली बच्चे की जान

death 1

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में एक महिला ने गुस्से में आकर अपने चार वर्षीय सौतेले बेटे को जोर से धक्का दे दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े

प्रेमनगर में पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या

डोईवाला के बुल्लावाला गांव के रहने वाले राहुल कुमार ने रविवार को डोईवाला कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने प्रिया पुत्री सुशील कुमार निवासी अम्बेडकर कालोनी बडोवाला शिमला बाईपास रोड, देहरादून से दूसरी शादी की। पहली पत्नी से उनका एक पुत्र विवान उम्र-04 वर्ष था।

ये भी पढ़े

52 साल के इंतजार का अंत, भारत की बेटियाँ बनीं विश्व कप की विजेता  

महिला का पति सुबह अपनी डयूटी पर चला गया तभी उसकी दूसरी पत्नी ने घर पर उसके चार साल के बेट विवान को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिरकर बेहोश हो गया। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी। राहुल का आरोप था कि उसकी दूसरी पत्नी प्रिया उसके पुत्र के साथ काफी क्रूर व्यवहार करती थी तथा उसको छोटी-छोटी बात पर मारती पीटती थी।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

प्रार्थना पत्र के आधार पर डोईवाला कोतवाली ने प्रिया के खिलाफ धारा- 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर प्रिया को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर प्रिया ने बताया कि उसने गुस्से में अपने 04 वर्षीय सौतेले पुत्र विवान को जोर से धक्का देकर फर्श पर गिराने तथा घटना में उसे गम्भीर चोटे आने व अस्पताल ले जाने के दौरान विवान की मृत्यू होने की बात स्वीकार कर ली। जिस पर पुलिस ने प्रिया को आज गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love

BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को […]

Spread the love
Read More