आधी आबादी पर जारी सितम: होटल में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rape NayaLook
  • सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री से लेकर DGP के तमाम दावों के बावजूद हैवानों की हैवानियत थम नहीं रही है। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में परिवार से नाराज़ होकर निकली एक किशोरी को बहला कर एक वहशी होटल में ले गया और उसकी आबरू पर डाका डाल पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपी गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

बाराबंकी निवासी एक नाबालिग लड़की अपने रिश्ते के जीजा सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित खुर्दही में रहती है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि रविवार रात वह वहां से नाराज़ होकर निकली कि रास्ते में सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के खुर्दही बाजार क्षेत्र स्थित कनकहा से म्यूजिक प्रोग्राम कर लौट रहा मनोज साहू मिला।

ये भी पढ़े

हैवानियत: आठ महीने तक नाबालिग की इज्जत से खेलता रहा दरिंदा, अब हो गई प्रेग्नेंट

आरोप है कि मनोज साहू उसे सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया और उसकी इज्जत पर डाका डाला। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनोज साहू को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप गाड़ी से 75 बोरी कद्दू का बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम ने बुधवार को 75 बोरी कद्दू बीज लदी पिकअप पकड़ ली। टीम ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर वाहन समेत पूरी खेप कब्जे में ले […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में पटाखा की दुकानों पर पुलिस ने मारा छापा,व्यापारियों में हड़कंप 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में बुधवार दोपहर पुलिस ने पटाखा की दुकानों पर अचानक छापा मारा जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे के पटाखा व्यवसायियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बुधवार को करीब तीन बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां वसंत सिंह […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली सीमा पर जाम से मुक्ति और व्यापार सुगमता के लिए अंतर-एजेंसी बैठक संपन्न

तस्करी रोकने व जांच तेज करने का लिया गया संकल्प उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महाराजगंज भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सोनौली सीमा पर द्विपक्षीय व्यापार को सुगम बनाने, ‘नो मैन्स लैंड’ (No Man’s Land) क्षेत्र को जाम-मुक्त करने और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्थल सीमा शुल्क चौकी (LCS) सोनौली के […]

Read More