भारत ने तीसरे T-20 में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया, सीरीज एक-एक से बराबर

Untitled 3 copy 4

होबार्ट/ऑस्ट्रेलिया। भारतीय टीम ने रविवार को होबार्ट के बैलेरीव ओवल में खेले गए तीसरे T-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाते हुए जीत हासिल की। इसी के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में एक-एक से बराबरी कर ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था, जबकि दूसरे T20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की थी।

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को चौथे ओवर में 33 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अभिषेक शर्मा 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद छठे ओवर में शुभमन गिल और आठवें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट गए। गिल ने 12 गेंदों में 15 रन और सूर्यकुमार ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए। तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने मिलकर भारत के स्कोर को 10 ओवर तक 100 रन के पार ले गए। हालांकि अक्षर 111 के कुल स्कोर पर 17 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं तिलक वर्मा 29 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों का विकेट गिरने के बाद वॉशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा ने 43 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। वॉशिंगटन ने 23 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि जितेश ने 13 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए।  ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए, जबकि मार्कस स्टोइनिस और जेवियर बार्टलेट ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 186 रन बनाए। मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और शुरुआती तीन ओवरों में ही दो झटके लगे। ट्रेविस हेड छह रन और जोश इंग्लिस मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श और टिम डेविड ने पारी को संभाला और सातवें ओवर तक टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, नौवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया को दो झटके लगे। मार्श 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अगली ही गेंद पर मिचेल ओवेन क्लीन बोल्ड हो गए।

टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में आठ चौके और पाँच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू शॉर्ट ने छठे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। स्टोइनिस ने 39 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। शॉर्ट ने 15 गेंदों में 26 रन और जेवियर बार्टलेट तीन रन बनाकर नाबाद रहे।  भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिले, जबकि शिवम दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

IPL 2026 Trade
Sports

LSG से अलग होते ही ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी,तीन शब्दों में कहा अलविदा

IPL 2026 Trade : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे बड़े और चर्चित ट्रेड्स में से एक में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज Rishabh Pant की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी तय हो गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से अलग होने के बाद पंत ने पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए महज तीन शब्दों में फ्रेंचाइजी को अलविदा […]

Spread the love
Read More
Ronaldo Portugal 5-0
Sports

पांच गोल, एकतरफा मुकाबला और रोनाल्डो का शो, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को धोया

हैट्रिक से चूके क्रिस्टियानो, फिर भी पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया नया लुक डेस्क/वार्ता Ronaldo Portugal 5-0 :  फुटबॉल की गोल मशीन क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सभी आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए मंगलवार को पहले हाफ में दो गोल दागे जिसकी बदौलत पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप के मैच में […]

Spread the love
Read More
Sports

ICC की नई रैंकिंग जारी, टेस्ट में जो रूट अव्वल; ODI में गिल का जलवा

Virat Kohli Ranking : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज का ताज हासिल कर लिया है, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वनडे रैंकिंग में शानदार छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर […]

Spread the love
Read More