दूल्हे की मां को दूल्हन के पिता से हुआ प्यार…दोनों हुए फरार

  • समधी-समधन में आंख मटक्का दोनों हुए फरार

मध्य प्रदेश। उज्जैन के बड़नगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दो परिवारों में शादी की बात चल रही थी, लेकिन होने वाली शादी से पहले समधी और समधन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों घर से भाग गए। ऊंटवासा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला आठ दिन से घर से गायब थी। रिश्तेदारों ने कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में महिला के बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की जांच में महिला को गुरुवार को थाने लाया गया।

ये भी पढ़े

‘तुमसे शादी करुंगी’…नाबालिग प्रेमी और महिला की अद्बभूत Love-Story

महिला ने घर लौटने से किया इंकार

बताया गया है कि महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि उसका बड़ा बेटे की शादी चिकली के रहने वाले 50 वर्षीय किसान की बेटी से तय हुई थी। दोनों की सगाई और शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दूल्हे की मां का प्रेम प्रसंग दुल्हन के पिता से शुरू हो गया। अपने बच्चों की सगाई होने से पहले महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी समधी के साथ घर से भागने का निर्णय लिया। करीब आछ दिन तक दोनों घर से लापता रहे। महिला ने थाने में भी अपने घर लौटने से इंकार कर दिया और अपने प्रेमी समधी के साथ चिकली गांव चली गई। बताया गया है कि गांव में इस घटना का पता चलते ही यह चर्चा का विषय बन गया। बड़नगर पुलिस ने बताया कि दोनों बालिग हैं और यह व्यक्तिगत मामला है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More