भारत के साथ व्यापार समझौते पर शीघ्र हस्ताक्षर होंगे : ट्रंप

Untitled 3 copy 48

सियोल। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि अमेरिका और भारत शीघ्र ही बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) CEO शिखर सम्मेलन के दौरान यह बात कही। अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर जारी बातचीत के बीच उन्होंने कहा, कि अमेरिका, भारत के साथ व्यापार समझौता कर रहा है। दोनों देश बहुत अरसे से लंबित एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

ये भी पढ़े

नाराज छात्रा पेट्रोल लेकर चढ़ी कॉलेज की छत पर

अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी इस बात का संकेत है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच समझौते के मसौदे को लेकर सहमति बन गयी है और अब जल्द ही इस पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। भारत और अमेरिका के बीच इस समझौते पर बातचीत महीनों से चल रही है, जिसमें यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध और भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गये 50 फीसदी आयात शुल्क को लेकर विवाद भी जुड़ा है। अमेरिका के इस 50 फीसदी शुल्क में रूसी कच्चे तेल की खरीद के लिए दंडस्वरूप लगाया गया अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क भी शामिल है।

ये भी पढ़े

कंडक्टर ने चलती बस में किया रेप

ट्रंप की ये टिप्पणी ऐसे वक्‍त में आई है जब इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव कायम हैं। भारत ने अमेरिकी कार्रवाई को ‘अनुचित एवं अविवेकपूर्ण’  करार दिया है। अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए अब तक पांच दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है। इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौता होने की कगार पर है। अधिकारी ने पिछले हफ्ते कहा था,  जहां तक सौदे का सवाल है, हम इसके काफी करीब हैं। वहीं  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी पिछले हफ्ते ‘बर्लिन ग्लोबल डायलॉग’ में कहा था कि भारत कोई भी समझौता जल्दबाजी में या किसी तरह के दबाव  में नहीं करेगा। (हिन्दुस्थान समाचार)

 

Lucknow
Business homeslider Uttar Pradesh

गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

मुख्यमंत्री ने आमजन को दी बड़ी राहत, पाँच किग्रा. की रिफाइंड चीनी 250 रुपये में होगी उपलब्ध प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से सायं पाँच बजे तक संस्थान के विक्रय केंद्र से खरीदी जा सकेगी चीनी Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों को लेकर चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों की […]

Read More
New Delhi
Business

सितंबर में थोक महंगाई का बड़ा उछाल, दर 11.39% पर पहुंची

New Delhi: देश में थोक महंगाई ने सितंबर 2026 में तेज उछाल दर्ज किया है। विनिर्मित उत्पादों, ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 11.39 प्रतिशत पर पहुंच गई। वर्ष 2022-23 को आधार वर्ष मानकर तैयार की गई नई सीरीज में यह पहली […]

Read More
New Delhi
Business

खुदरा महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़े, मोदी सरकार अक्षमः तिवारी

New Delhi: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने खुदरा मंहगाई में पिछले 23 माह के रिकार्ड को तोड़ते हुये उच्चतम दर को लेकर मोदी सरकार को अक्षम करार दिया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि महंगाई से सबसे ज्यादा देश की ग्रामीण आबादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके […]

Read More